दुबई:इंटरनेशल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आज (28 जनवरी) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से अंबाती रायडू को निलंबित कर दिया है। अंबाती रायडू को संदिग्ध एक्शन के चलते 14 दिन में टेस्ट देने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। अब आईससीसी के 4.2 क्लॉज के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से गेंदबाजी से निलंबित कर दिया गया है।
यह निलंबन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनका गेंदबाजी एक्शन दोबारा टेस्ट नहीं किया जाता और वह लीगल एक्शन से गेंदबाजी का प्रदर्शन नहीं करते।
33 वर्षीय अंबाती रायडू की संदिग्ध एक्शन के लिए 13 जनवरी को रिपोर्ट की गई थी। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में पहले वन डे के दौरान हुआ था। आर्टिकल 11.5 के अनुसार बीसीसीआई की मंजूरी से उन्हें घरेलू क्रिकेट में गेंदबाजी करने की इजाजत दे दी गई थी।
भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले सिडनी वनडे में संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन का आरोपी पाया गया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी। आधिकारिक मैच रिपोर्ट को भारतीय टीम प्रबंधन को सौंप दिया गया था, जिसमें 33 साल के स्पिनर को खेले गए मैच के दौरान गेंदबाजी एक्शन पर संदेह जताया गया है।
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेले गए मैच में अंबाती रायडू ने 2 ओवर की गेंदबाजी की थी। इन दो ओवरों में उन्होंने 13 रन दिए थे, जबकि उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हो पाया था। बता दें कि अपने वनडे करियर में अंबाती रायडू ने 49 मैचों की 9 पारियों में 20.1 ओवर की गेंदबाजी की है। उन्होंने 6.14 की इकोनॉमी से 3 विकेट लिए हैं।
संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन में फंसे अंबाती रायडू

