जकार्ता: भारत की स्टार शटलर साइना नेहवालने इंडोनेशिया मास्टर्स के फाइनल में जगह बना ली है। शनिवार को खेले गए महिला एकल सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने एक कड़े मुकाबले में चीन की ही बिंग जिआओ को हराया।
350000 अमेरिकी डॉलर्स के इस टूर्नमेंट के सेमीफाइनल में हैदराबाद की 28 वर्षीय इस खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए 18-21, 21-12, 21-18 से छठी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी पर जीत हासिल की। साइना पिछली बार भी इस टूर्नमेंट के फाइनल में पहुंची तीं।
फाइनल में साइना का मुकाबला तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन और ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट स्पेन की कैरोलिना मारिन और चीन की चीन यूफी के बीच होने वाले मैच की विजेत से होगा।
साइना ने 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज हासिल किया था। साथ ही वह डेनमार्क ओपन, इंडोनेशिया मास्टर्स और सैयद मोदी इंटरनैशनल के फाइनल में पहुंची थीं।
इंडोनेशिया मास्टर्स: साइना नेहवाल ने फाइनल में बनाई जगह

