नई दिल्ली:टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को न्यूजीलैंड खिलाफ जारी वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों से आराम दिया गया है। इसके अलावा कोहली भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीजा का भी हिस्सा नहीं होंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि कोहली की जगह स्टार ओपनर रोहित शर्मा भारतीय टीम के कप्तान होंगे। बता दें कि रोहित वनडे और टी-20 में भारतीय टीम के उपकप्तान हैं। भारत को न्यूजीलैंड के दौरे पर पांच वनडे और तीन टी-20 मैच खेलने हैं।

