मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार कुर्ला महिला मंडल द्वारा कार्यशाला” टिफ़िन पर चर्चा ” एवं युवती विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला “सीक्रेट सखी ” का आयोजन चेंबुर तेरापंथ भवन में साध्वी श्री निर्वाण श्री जी एवं डॉ साध्वी श्री योगक्षेम प्रभाजी आदि साध्वी वृंद के सानिध्य में रखा गया।
कार्यक्रम की शुभ शुरुआत नमस्कार महामंत्र से साध्वी श्री जी के मुखार वृन्द से हुई। तत्पश्चात मंडल की बहनों द्वारा महावीर स्वामिकी गीतिका से मंगलाचरण किया। अध्यक्षा शोभाजी मादरेचा ने पधारे सभी का स्वागत अभिवादन किया। तत्पश्चात डॉ साध्वी श्री योगक्षेम प्रभाजी जी ने आजके जमाने का जो चक चल रहा हे उसके बारे में सचेत रहने को बताया ।हम हमारे बच्चों को अच्छे संस्कार प्रदान करें, अदर कास्ट मैरिज, डायवोर्स जैसी गंभीर समस्या के बारे में कैसे हल निकाले उसका समाधान बताया।
साध्वी श्री निर्वाण श्री जी ने हमें बेटे ओर बेटियों को एक मर्यादा में कैसे रखना वो बताया। उन्होंने बताया हमे हर एक चीज की एक सीमा रखनी चाहिए ।ताकि आज जो समाज में तलाक ओर शादी टूटने का जो ट्रेंड चल रहा हे उसको रोका जा सके । उन्होंने बहुत ही सरल ओर सुव्यवस्थित रूप से जीवन की रूप रेखा को समझाया । उसके बाद सभी ने अपने विचार एक दूसरे से व्यक्त किए। उसके साथ ही दूसरे चरण में युवती विभाग द्वारा सीक्रेट सखी पर विचार विमर्श किया और अपने विचार प्रस्तुत किए।
साध्वी श्री को गोचरी की भावना अर्ज़ की। ओर सभी ने वही पर टिफिन पे चर्चा करते हुए कार्यक्रम का समापन किया । कुशल संचालन अध्यक्ष शोभाजी ने किया । आभारज्ञापन संगठन मंत्री बसंता जी बाठिया ने किया। सभी ने साध्वी श्री के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। बहनों की गरिमामय उपस्थिति रही।
कुर्ला महिला मंडल का टिफिन पर चर्चा एवं सीक्रेट सखी कार्यशाला संपन्न

