सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: वरुण धवन और कृति सेनन बने भारत के नए ‘ऑब्सेशन’! ग्लोबल ब्लॉकबस्टर फिल्म के हिंदी वर्जन में देंगे अपनी आवाज़, 30 अक्टूबर से JioHotstar के Peacock Hub पर होगी स्ट्रीमिंग!
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

वरुण धवन और कृति सेनन बने भारत के नए ‘ऑब्सेशन’! ग्लोबल ब्लॉकबस्टर फिल्म के हिंदी वर्जन में देंगे अपनी आवाज़, 30 अक्टूबर से JioHotstar के Peacock Hub पर होगी स्ट्रीमिंग!

Last updated: October 27, 2026 11:31 am
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE

भारत में पहली बार देखें फिल्म ‘ऑब्सेशन’ का अनकट वर्जन और इसके हिंदी वर्जन का वर्ल्ड प्रीमियर, सिर्फ JioHotstar के Peacock Hub पर। फिल्म अंग्रेज़ी और हिंदी, दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी!

https://www.instagram.com/reel/De_HrhsDFYN/?utm_source=ig_web_copy_link&xtok=NTc4MTIwNjQ2YQ==

वन विश विलॉ ने हमारी ख्वाहिश पूरी कर दी है! दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल करने के बाद, क्यूरी बार्कर की फिल्म ‘ऑब्सेशन’ 30 अक्टूबर को JioHotstar के Peacock Hub पर प्रीमियर के लिए तैयार है। दुनियाभर में 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की कमाई करने वाली इस ग्लोबल ब्लॉकबस्टर को भारत में भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। अब OTT पर अपनी शुरुआत के लिए फिल्म को एक देसी अंदाज़ दिया जा रहा है। कृति सेनन और वरुण धवन इसके हिंदी वर्जन में क्रमशः निक्की और बेयर के किरदारों को अपनी आवाज़ देंगे। फिल्म के मूल थिएट्रिकल वर्जन में इंडे नवारेट और माइकल जॉनस्टन ने शानदार अभिनय किया है, जिसने दुनियाभर के दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

हॉरर की दुनिया में कई यादगार पॉप-कल्चर मोमेंट्स देने और इंटरनेट पर तहलका मचाने वाली ‘ऑब्सेशन’ अब भारतीय दर्शकों के लिए अपने मूल, अनकट वर्जन में अंग्रेज़ी और हिंदी, दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी। जहां अंग्रेज़ी वर्जन में कलाकारों का मूल अभिनय बरकरार रहेगा, वहीं हिंदी रूपांतरण फिल्म में एक नया भारतीय रंग लेकर आएगा। कृति और वरुण अपने खास अंदाज़ में मुख्य किरदारों को आवाज़ देंगे, जबकि फिल्म की मूल कहानी और उसकी भावनाओं को बरकरार रखा जाएगा।

आलोक जैन, हेड – हिंदी एवं अंग्रेज़ी एंटरटेनमेंट बिज़नेस (स्ट्रीमिंग, टीवी एवं स्टूडियोज), JioStar ने कहा, “बेहतरीन कहानियों में दर्शकों से जुड़ने की ताकत होती है, चाहे वे किसी भी भाषा में कही गई हों या दुनिया के किसी भी हिस्से से ताल्लुक रखती हों। JioHotstar में हम कहानी कहने की इस ताकत पर पूरा विश्वास करते हैं और प्रभावशाली कंटेंट को सही मंच और व्यापक पहुंच देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम JioHotstar के Peacock Hub के माध्यम से ‘ऑब्सेशन’ का अनकट वर्जन अपने हिंदी भाषी दर्शकों के लिए लाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस विश्व स्तर पर सराही गई फिल्म को हिंदी के साथ-साथ अंग्रेज़ी में उपलब्ध कराना हमारी इस कोशिश की दिशा में एक और कदम है कि भाषा बेहतरीन कहानियों तक पहुंचने में बाधा न बने और देशभर के दर्शक इन कहानियों का आनंद ले सकें।”
कृति सेनन और वरुण धवन को इस खास सहयोग के लिए साथ लाने के बारे में बात करते हुए आलोक ने आगे कहा, “कृति और वरुण की लोकप्रियता अलग-अलग पीढ़ियों के दर्शकों के बीच है। दोनों ने विभिन्न शैलियों की फिल्मों में अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित की है। हॉरर जॉनर से उनकी परिचितता और अपने किरदारों की भावनाओं व बारीकियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें हिंदी वर्जन के लिए बेहतरीन विकल्प बनाती है। हम JioHotstar पर ‘ऑब्सेशन’ को ऐसी आवाज़ों में हिंदी भाषी दर्शकों तक पहुंचाने के लिए उत्साहित हैं, जिनसे वे परिचित हैं और जुड़ाव महसूस करते हैं।”

कृति और वरुण ने भी इस खास सहयोग को लेकर अपने अनुभव साझा किए।

कृति सेनन ने कहा, “मुझे ‘ऑब्सेशन’ फिल्म और इसमें कलाकारों का अभिनय बेहद पसंद आया। इसकी कहानी बेहद रोमांचक, अनोखी और रहस्यमयी है। मैंने इससे पहले कभी इतने बेबाक और अलग तरह के किरदार को एक्सप्लोर नहीं किया था, इसलिए यह अनुभव मेरे लिए और भी रोमांचक व चुनौतीपूर्ण रहा। पहली बार मैंने किसी दूसरे कलाकार के अभिनय को अपनी आवाज़ दी है और इस नई शुरुआत के लिए मुझे इससे बेहतर फिल्म नहीं मिल सकती थी! इस फिल्म के लिए डबिंग करते हुए मुझे बहुत मज़ा आया और मैं दर्शकों के हिंदी वर्जन देखने का इंतज़ार नहीं कर सकती।”

वरुण धवन ने बताया कि इस सहयोग ने उन्हें फिल्म से और भी ज्यादा प्यार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “‘ऑब्सेशन’ के हिंदी वर्जन पर काम करने से मुझे कहानी को बिल्कुल अलग नज़रिए से अनुभव करने का मौका मिला। सच कहूं तो, फिल्म को इतने करीब से देखने और समझने के कारण मुझे यह पहले से भी ज्यादा पसंद आने लगी। मैंने इसमें कई ऐसी छोटी-छोटी बारीकियां देखीं, जो शायद पहली बार फिल्म देखते समय मेरी नज़र से छूट गई थीं। इससे पूरा अनुभव और भी दिलचस्प बन गया। मैं दर्शकों के हिंदी वर्जन देखने और खुद इन बारीकियों को खोजने के लिए उत्साहित हूं।”

फिल्म ‘ऑब्सेशन’ 30 अक्टूबर से JioHotstar के Peacock Hub पर स्ट्रीम होगी। दर्शक इसे अंग्रेज़ी और हिंदी, दोनों भाषाओं में देख सकेंगे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
entertainment
October 27, 2026
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’, शाहरुख खान ने फिल्म ‘किंग’ का नया दमदार पोस्टर किया रिलीज़!
entertainment
October 27, 2026
मोदी के पिता लेकर खरगे के बयान से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं का कई जगहों पर प्रदर्शन
national
October 27, 2026
अमित शाह के खिलाफ कथित विवादास्पद टिप्पणी मामले में राहुल गांधी बरी, 2018 का था मामला
national
October 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?