मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा निर्देशित जैन संस्कार विधि से तेरापंथ युवक परिषद् कांदिवली द्वारा बोरज निवासी घाटकोपर प्रवासी हाल 27 ईस्ट बील्डींग डोंबिवली पूर्व मुंबई प्रवासी स्व.सज्जनबाई स्व.फुलचन्दजी गुन्देचा के सुपुत्र श्रीमान् सागरमलजी सुपौत्र भावेशकुमार सतीश कुमार गुन्देचा के नूतन गृह प्रवेश का जैन संस्कार विधि द्वारा दिनांक-17 अक्टूबर 2026,को “ह्रि” श्रेणी जैन संस्कारक श्री पारसमल जी दुगड़ द्वारा संपूर्ण विधि-विधान के साथ मंगल मंत्रोच्चार के बीच गृह प्रवेश संपन्न करवाया गया।
परिवार ने विधिवत मंगल भावना यंत्र की स्थापना की। जिसके महत्व पर प्रकाश डाला गया। गुन्देचा परिवार ने संस्कारक पारसमल जी दुगड का आभार जताया व सभी को जैन संस्कार विधि को अपनाने कि प्रेरणा दी। नुतन गृह प्रवेश कार्यक्रम तेयूप कांदिवली के तत्वावधान में संपादित किया गया। जैन एकता और जैन संस्कार विधि को सुदृढ़ करते हुए तेयुप कांदिवली सदैव धर्मसंघ के प्रति निष्ठावान सेवाभावी परिषद् हैं।वहां पर उपस्थित सभी स्नेही जनों ने जैन संस्कार विधि की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
जैन संस्कार विधि के बढ़ते चरण-तेयुप कांदिवली
Highlights
- गुन्देचा परिवार में जैन संस्कार विधि द्वारा नूतन गृह प्रवेश

