मुंबई:बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कंगना इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘Manikarnika: The Queen of Jhansi’ के प्रमोशन में बिजी हैं और इसमें वह कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती हैं। इस फिल्म के ट्रेलर और सॉन्ग को पहले ही ऑडियंस पहले ही काफी पसंद कर रहे हैं।
हाल में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान कंगना से उनकी पॉप्युलर फिल्म फ्रैंचाइज ‘तनु वेड्स मनु’ के बारे में पूछा गया। इस फिल्म में कंगना लीड रोल में थीं और दोनों ही फिल्मों में उनके किरदारों को काफी पसंद किया गया था। अब कंगना ने भी यह कन्फर्म कर दिया है कि इस सीरीज की तीसरी फिल्म भी जल्द ही शुरू होगी।

