लाडनूं। युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी के पावन सान्निध्य में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के 60वें राष्ट्रीय अधिवेशन “संवर्धनम्” के अवसर पर जैन विश्व भारती, लाडनूं में तेरापंथ युवक परिषद कांदिवली को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं योगदान के लिए 6 महत्वपूर्ण सम्मानों से सम्मानित किया गया।
परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण जी की असीम कृपा से एवं मुनि श्री कुलदीप कुमार जी, मुकुल कुमार जी एवं शासनश्री साध्वीश्री विद्यावती जी ‘द्वितीय’ के पावन सान्निध्य में तेरापंथ युवक परिषद कांदिवली ने अभातेयुप से निर्देशित आयामों का सफल आयोजन किया, जिसके फलस्वरूप तेयुप कांदिवली को 60 वे राष्ट्रीय अधिवेशन लाडनु में सम्मानित किया गया। संस्कारों की सुदृढ़ नींव सेवा और संगठन की निरंतर पहल के साथ तेरापंथ युवक परिषद कांदिवली ने “संस्कार में तृतीय” स्थान प्राप्त कर परिषद की गौरवमयी उपलब्धि में एक विशिष्ट अध्याय जोड़ा
1. संस्कार मे तृतीय 25-26
2. चौखा सत्कार वर्ष 25-26 एवं 26-27
3. नेत्रदान पखवाडा अभियान
4. T.T.F कार्यशाला का आयोजन (8 कार्यशाला)
5. दायित्व बोध कार्यशाला
6. Make Your Mark Workshop के सफलतम आयोजन हेतु सम्मानित किया गया।
तेयुप कांदिवली निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र दुगड़ ने इस सफलता का श्रेय पूरे तेरापंथ समाज कांदिवली एवं श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के सहयोग तथा तेयुप कांदिवली की टीम के समर्पण को दिया। तेयुप कांदिवली अध्यक्ष आशीष श्री श्रीमाल ने इन सम्मानों को सेवा, संगठन एवं सामाजिक गतिविधियों के क्षेत्र में और अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा बताया।
सम्मान के इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद कांदिवली अध्यक्ष आशीष श्री श्रीमाल,निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र दुगड़, उपाध्यक्ष भावेश चोरड़िया, कोषाध्यक्ष हर्षल चोपड़ा,सहमंत्री रौनक कोठारी, प्रचार मंत्री श्रेयांस दुगड़ की गरिमा मय उपस्थिति रही।

