सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना के बीच गठबंधन की संभावनाएं बढ़ीं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना के बीच गठबंधन की संभावनाएं बढ़ीं

Last updated: January 19, 2019 9:40 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

मुंबई:महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के बीच तीखे वाकयुद्ध के बावजूद गठबंधन की संभावनाएं बरकरार है। हाल में शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे और भाजपा नेता व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच गुप्त मुलाकात भी हुई थी। दरअसल विपक्षी दलों के बीच राज्यवार बन रहे गठबंधनों को देखते हुए भाजपा पर भी अपने गठबंधन को मजबूत रखने का दबाव बढ़ा है।

दूसरी तरफ विधानसभा चुनाव में अलग चुनाव लड़कर घाटे में रही शिवसेना भी संशय में है। शिवसेना बिहार में जदयू की तरह भाजपा के साथ लोकसभा में बराबर सीटें और विधानसभा में ज्यादा सीटें चाहती हैं।

शिवसेना नेतृत्व की तल्ख भाषा को देखते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हाल में दो टूक कहा था कि अगर सहयोगी दल भाजपा के साथ नहीं आना चाहता तो भाजपा उसको भी पराजित कर देगी। इससे शिवसेना के भी सुर और तीखे हुए, लेकिन शिवसेना भाजपा व केंद्र सरकार से अलग होने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। राज ठाकरे के नेतृत्व में मनसे का गठन होने के बाद शिवसेना में अंदरूनी कमजोरियां उभरी थी, जिससे वह अभी तक नहीं उबर पाई है। ऐसे में भाजपा के साथ सत्ता में रहना उसकी भी मजबूरी है। बिना गठबंधन के जाने पर शिवसेना को भी नुकसान होगा।

गठबंधन की राजनीति पर पड़ेगा असर
दूसरी तरफ राज्यवार हो रहे विपक्षी गठबंधनों ने भाजपा की धड़कनें बढ़ाई हुई हैं। महाराष्ट्र में भी कांग्रेस व राकांपा का गठबंधन तय है। पिछली बार भाजपा के साथ लड़े स्वाभिमान पक्ष के राजू शेट्टी भी इस बार विरोधी खेमे के साथ खड़े हैं। चूंकि शिवसेना भाजपा की सबसे पुरानी सहयोगी है ऐसे में उससे नाता तोड़ने से राजग की गठबंधन की राजनीति को गलत संदेश जाएगा। चूंकि अगले चुनाव में विपक्षी गठबंधनों के जबाब में राजग को भी मजबूत गठबंधन का संदेश देना जरूरी है, इसलिए भाजपा गठबंधन पर लगातार जोर दे रही है।

जद (यू) की तरह भाजपा से तालमेल चाहती है शिवसेना
भाजपा के एक प्रमुख नेता ने शिवसेना के अलग लड़ने के बयानों पर कहा कि अगर वे वाकई में अलग लड़ने जा रहे होते तो अभी तक केंद्र व राज्य सरकार से बाहर हो गए होते। अब यदि अलग होते हैं तो जनता भी देखेगी कि पांच साल सत्ता की मलाई खाने के बाद अलग हो रहे हैं। इससे शिवसेना को ज्यादा नुकसान होगा। सूत्रों के अनुसार, शिवसेना लोकसभा में भाजपा को ज्यादा सीटें देने को तैयार है, लेकिन वह विधानसभा में भाजपा से ज्यादा सीटें चाहती है। इसके लिए वह बिहार में भाजपा जद (यू) के फार्मूले का भी जिक्र करती है।

पिछली बार मिली थी भारी जीत
महाराष्ट्र में पिछली बार भाजपा व शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा था और राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से 41 पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद सीटों के बंटवारे पर विधानसभा चुनाव में दोनों दलों के रिश्ते बिगड़ गए थे। दोनों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा जिसमें भाजपा शिवसेना पर भारी पड़ी और उसने सरकार बनाई। बाद में शिवसेना भी सरकार में शामिल हो गई। अभी केंद्र व राज्य दोनों जगह शिवसेना, भाजपा नेतृत्व वाली सरकार का हिस्सा है

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जेटली ने दिए बजट में तोहफों के संकेत, यहां मिल सकती है बड़ी राहत
Next Article अखिलेश बोले, रालोद के साथ सीट बंटवारा कोई समस्या नहीं

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

धड़कपुर में फिर मचेगी दोगुनी अफरातफरी, सामने होंगी नई परेशानियां: प्राइम वीडियो ने दुपहिया सीजन 2 के प्रीमियर की तारीख 1 अक्टूबर तय की
entertainment
September 18, 2026
प्यार, जुनून और रोमांच की नई कहानी लेकर आ रही है ‘तुम मेरे हो’, गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय पहली बार साथ आएंगे नजर
entertainment
September 18, 2026
अक्षय कुमार की ‘समुक’ में रजत कपूर की एंट्री की चर्चा, निभा सकते हैं अहम किरदार
entertainment
September 18, 2026
शालिनी पांडे ने शबाना आजमी को जन्मदिन पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट, कहा- “आप तो सनशाइन हैं”
entertainment
September 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?