भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मैच में भारतीय स्पिन गेंदबाज़ युजवेंद्र चहल ने इतिहास रच दिया। चहल ने इस मैच में 10 ओवर में 42 रन देकर छह विकेट लिए। चहल ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के छह विकेट लेकर कंगारुओं की कमर ही तोड़ दी। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 48.4 ओवर में 230 रन पर ऑल आउट हो गई। चहल के छह विकेट के अलावा भारत के लिए भुवी और शमी ने दो-दो विकेट लिए। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए हैंड्सकॉम्ब ने अर्धशतक जमाया।
चहल ने ऐसे रचा इतिहास
मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान पर छह विकेट लेकर चहल ने इतिहास रच दिया। चहल भारत की तरफ से मेलबर्न में छह विकेट लेने वाले पहले स्पिन गेंदबाज़ बन गए। हालांकि चहल से पहले अजीत अगरकर भी मेलबर्न में 42 रन देकर छह विकेट ले चुके हैं। अगरकर ने ये काम 2004 में किया था, लेकिन अगरकर एक तेज़ गेंदबाज़ थे।चहल ने 42 रनों पर 6 विकेट लिए। यह किसी भी स्पिनर का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में वनडे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने रवि शास्त्री का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 1991 में पर्थ में 15 रनों पर 5 विकेट लिए थे। वहीं चहल आस्ट्रेलिया में एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा लेने वाले पहले स्पिनर भी बन गए हैं।
चहल को भारतीय कप्तान विराट कोहली 23 ओवर के बाद गेंद सौंपी। चहल ने अपने पहले ही ओवर में ऑस्ट्रेलिया को दो झटके दिए। इस फिरकी गेंदबाज़ ने सबसे पहले शॉन मार्श को धौनी के हाथों स्टंप आउट करवाया और फिर इसी ओवर में उस्मान ख्वाज़ा को कॉट एंड बोल्ड आउट किया। इसके बाद भी चहल नहीं रूके उन्होंने पिछले दो वनडे मैच में अच्छी बल्लेबाज़ी करने वाले स्टॉइनिस को भी सस्ते में आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद चहल ने रिचर्डसन फिर ऑस्ट्रेलिया के टॉप स्कोरर पीटर हैंड्सकॉम्ब और एडम जाम्पा के विकेट चटकाए। चहल ने अपने इस शानदार प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया को तो बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोका ही साथ ही साथ उन्होंने अपना वनडे का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी कर दिखाया।
आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल को स्पिनर कुलदीप यादव की जगह टीम में शामिल किया गया है। चहल को पहले दो वनडे मैच के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था।
चहल ने छह विकेट लेकर बनाया World Record

