सूरत। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा 17 से 23 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी “रक्तदान कर्तव्यम 2026 – Uniting Corporates for Viksit Bharat” अभियान को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री एवं नवसारी सांसद श्री सी. आर. पाटिल जी से सार्थक भेंट हुई।
इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद सूरत के अध्यक्ष श्री अमित सुराणा, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद सत्कार प्रवृत्ति सलाहकार श्री प्रकाश छाजेड़, संगठन मंत्री श्री मोहित चिंडालिया, तेयुप रक्तदान मुख्य प्रभारी श्री आज़ाद संचेती एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री रोहित जी भूतड़िया उपस्थित रहे।
भेंट के दौरान अभियान को व्यापक बनाने तथा अधिकाधिक लोगों एवं कॉर्पोरेट संस्थानों को रक्तदान से जोड़ने को लेकर चर्चा हुई।
तेयुप सूरत ने रक्तदान कर्तव्यम 2026 को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की मुलाकात

