सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कांदिवली में संपन्न हुई नवनिर्वाचित श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा मुंबई की पहली कार्यकारणी मीटिंग
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

कांदिवली में संपन्न हुई नवनिर्वाचित श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा मुंबई की पहली कार्यकारणी मीटिंग

Last updated: January 14, 2019 1:36 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

कांदिवली : शनिवार 12/01/19 को कांदिवली तेरापंथ भवन में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा मुंबई के प्रथम कार्यकारिणी मीटिंग एवं दायित्व बोध कार्यशाला का आयोजन सभा अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़ और मंत्री विजय पटवारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मुम्बई सभा के अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़ ने सभा द्वारा समाज की गतिविधियों को तेजी से गतिशील बनाने हेतु बनाई गई समितियों के संयोजक और सहसंयोज एवं सहयोगियों के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि सम्पूर्ण समाज के साथ मिलकर हम धर्म संघ की प्रभावना कैसे बढ़ाई जा सके इस पर हमारा पूरा ध्यान केंद्रित होगा।एवम् अक्षय कोश में अभिवृद्धि की योजना रखी।अक्षय कोश योजना में गौतमजी डागा परिवार की ओर से एक नाम एवम् navratanji गन्ना परिवार की ओर से दो नामो का सहयोग मिला।एवं ज्ञानशाला के लिए श्री नरेंद्रजी ताराचंद जी बाटिया परिवार की ओर से पहले की तरह सहयोग करने की बात कही।
सभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद बोहरा ने कहा ज्ञानशाला के बच्चे हमारा भविष्य है, उनको धर्म संघ और हमारी संस्कृति से जोड़ना एक बहुत अच्छा विषय है। मुम्बई और उसके आस पास के इलाकों में 60 ज्ञानशालाए संचालित हो रही हैं। कुछ बच्चे दूरी की वजह से ज्ञानशाला में नही पहुंच पाते है, उनके लिए नजदीक में ज्ञानशाला का निर्माण करने पर जोर रहेगा।एवं आगामी आचार्य महाप्रज्ञ जन्म शताब्दी वर्ष में एक बड़ा कार्यक्रम करने की बात रखी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवरत्न गन्ना ने कहा साधु संतों की चिकित्सा का जो कार्य हमे मिला है,हम इस जिम्मेदारी पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। सभा उपाध्यक्ष गणपत डागलिया ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर जो दायित्व सभा अध्यक्ष ने मुझे सौपा है उसे साकार करने की कोशिश करूंगा। तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन मंत्री कमलेश बोहरा ने कहा कि मुंबई सभा और तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन मिलकर गुरूदेव की रास्ते की सेवा का कार्य करेगी। मै आशा करता हूँ की अधिक से अधिक लोग इसमें भाग लेकर हमे सहयोग प्रदान करेंगे।
वही इस अवसर महासभा ट्रस्टी श्री के .एल पटावरी, महासभा राष्ट्रीय महामंत्री विनोद बैद, सिरियारी संस्थान अध्यक्ष ख्यालीलाल तांतेड़, मनोहर गोखरू, सुरेश गोयल, किशनलाल डागलिया, रमेश सुतरिया, अखिल भारतीय तेरापन्थ युवक परिषद महामंत्री सन्दीप कोठारी, अखिल भारतीय तेरापन्थ महिला मंडल राष्ट्रीय अध्यक्षा कुमुद कच्छारा ने अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के उच्चारण एवं संघ गायिका मीनाक्षी भूतोड़िया के कोकिल कंठ से मंगलाचरण गीतिका के संगान के साथ हुई। महासभा के मुख्य ट्रस्टी के.एल पटावरी ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया। पूर्व मिनट्स का वाचन सभा मुम्बई मंत्री विजय पटवारी ने किया एवं अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकाल में हमें सभा को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।
इस अवसर पर रमेशजी धाकड़, पूर्व सभा अध्यक्ष सुनीलजी कच्छारा, सभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष भानुकुमार नहाटा, उपाध्यक्ष बाबुलाल समदरिया, नरेंद्र बांठिया, हस्तीमल मेहता, संपतलाल चोरड़िया, मांगीलाल छाजेड़, लक्ष्मण कोठारी, भीमराज सुराणा, सुरेश राठौड़, भगवतीलाल पटवारी, भंवरलाल बाफना, संघठन मंत्री विष्णु बाफना, भगवतीलाल धाकड़, राजेन्द्र मूथा, अनिल कुमार सिंघवी, नरेंद्र सिंघवी, मनोज सिंघवी, गौतम डागा, कोषाध्यक्ष योगेश चौधरी, सह कोषाध्यक्ष हस्तीमल डांगी, सह प्रचारमंत्री भगवतीलाल धाकड़, विनोद कुमार सोलंकी, नितेश धाकड़, विमल सोनी, अणुव्रत समिति मुंबई अध्यक्ष रमेश चौधरी, मालाड सभा अध्यक्ष दलपत बाबेल, भरत लोढा, कांदिवली तेयुप मंत्री अशोक कोठारी, विकास भूतोड़िया, सिरियारी संस्थान कोषाध्यक्ष गौतम कोठारी, अणुव्रत समिति कोषाध्यक्ष रमेश सोनी, महासभा से महावीर कोठारी, अशोक तातेड़, महासभा सहमंत्री रमेश सुतरिया, ताराचंद गन्ना, ताराचंद बांठिया, सुुनिल इंटोदिया, हिम्मत कोठारी राजेश बंब, विनोद बंब महेन्द् तातेड इत्यादि की उपस्थिति रही। मंच का कुशल संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबुलाल बफना एवं आभार ज्ञापन तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी ने किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कंप्यूटर इंटरसेप्ट मामला: SC बोला- केंद्र सरकार के फैसले की समीक्षा करेंगे
Next Article जल्द भारत आ सकता है 26/11 मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रक्षाबंधन पर फैंस ने दिखाया ‘सालार’ के लिए प्यार, खांसार सील वाली राखियों ने मचाई धूम
entertainment
August 29, 2026
सुपरस्टार डॉ. शिवराजकुमार का अब तक का सबसे खूंखार अवतार ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’; पोस्टर और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
entertainment
August 29, 2026
कार्तिक आर्यन ने बहन कृतिका संग मनाया रक्षाबंधन, मजेदार अंदाज में बोले- ‘राखी डन, आशीर्वाद क्रेडिटेड, जेब खाली’
entertainment
August 29, 2026
प्रेम कीटाणु के ‘कहो तो’ में प्यार की खूबसूरत धुन, अरमान मलिक की आवाज़ ने जीता दिल
entertainment
August 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?