By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आत्मावलोकन कर स्वयं में करें परिष्कार : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

आत्मावलोकन कर स्वयं में करें परिष्कार : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

Last updated: June 27, 2026 1:09 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE
Highlights
  • नागराज की तरह अव्यथित रहें’ विषय को आचार्यश्री ने किया विवेचित
  • एआई का उतना ही हो प्रयोग, जिससे स्वयं की बौद्धिक क्षमता भी न हो कुंठित

लाडनूं। जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा प्रणेता, आचार्यश्री महाश्रमणजी ने सुधर्मा सभा में उपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ को शुक्रवार को प्रातःकालीन मुख्य मंगल प्रवचन कार्यक्रम में आज के निर्धारित विषय ‘नागराज की तरह अव्यथित रहें’ से पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि बाईस परिषह बताए गए हैं। कर्म निर्जरा के लिए ये परिषह यदा-कदा साधु के सामने आते रहते हैं, अनेक परिषह की स्थिति आ सकती है।
परिषह आने पर दो प्रकार की स्थितियां बनती हैं। पहली वह स्थिति जिसमें कायर पुरुष परिस्थितियों के आने से खिन्न हो जाते हैं। हार मान लेना कायरता होती है। हाथी युद्ध में भी विचलित नहीं होता, उसी प्रकार साधु को हाथी की तरह अथवा नागराज की तरह अव्यथित रखने का प्रयास करना चाहिए। साधु को तो परिषहों को शांति से सहन करने का प्रयास करना चाहिए। साधु की तो परिभाषा यही होती है कि जो शांत होता है, वह संत होता है। वह अहंकार, आक्रोश में न जाए। वह नागराज और हाथी की तरह अविचलित रहे। कभी भूख का परिषह हो जाए तो कभी रात्रि में प्यास लग जाए तो कोई जप या प्रयोग करने का प्रयास करना चाहिए। मच्छर भी काटे तो भी उसके प्रति मन में द्वेष नहीं करना चाहिए और गुस्से में वार भी नहीं करना चाहिए। मौके पर नहीं बोलना भी बहुत बड़ी साधना है। साधु को अनावश्यक बोलने से भी बचने का प्रयास करना चाहिए। कभी समय मिले तो रात्रि शयन से पहले आत्मावलोकन करने का प्रयास करना चाहिए।
जो बात शांति से कही जा सकती है, उस बात को गुस्से में क्यों कहना। आज आ गया तो आगे से इस बात पर ध्यान देना चाहिए। आहार आदि में कभी असंयम तो नहीं हुआ न। यदि ध्यान में आया तो आगे से यह ध्यान रहे कि अस्वाद की साधना करने का प्रयास होना चाहिए। अनेक रूपों में आत्मावलोकन करना चाहिए। कोई गलती हो जाए तो उसकी शुद्धि का भी प्रयास करना चाहिए। प्रतिदिन सूर्यादय होता है और सूर्यास्त होता है तो यह विचार रखना चाहिए कि रोज सूर्य जीवन एक हिस्सा लेकर चला जाता है। इसलिए यह ध्यान देना चाहिए कि कोई अच्छा कार्य, कोई जप, कोई तप आदि हुआ या नहीं, इसका विचार कर अच्छे कार्य, जप, तप और ध्यान आदि करने का प्रयास करना चाहिए। योगक्षेम वर्ष चल रहा है, कहीं विहार नहीं होना तो जितना संभव हो सके, प्रतिदिन नवकारसी की तपस्या कर लेने का प्रयास होना चाहिए। शरीर की अनुकूलता हो तो नवकारसी की जा सकती है। किसी सेवा सापेक्ष की सेवा करना भी अच्छी बात होती है। सेवा भी एक प्रकार का सुकृत है। गृहस्थ भी अपने जीवन में देखे कि कहीं कोई झूठ तो नहीं बोला, कोई गलत साइन तो नहीं किया। आत्मावलोकन से अच्छा शोधन हो सकता है और आदमी अपने भीतर सुधार कर सकता है। इसी प्रकार परिषह आने पर नागराज और गजराज की तरह उन परिषहों को समता भाव के साथ सहन करने का प्रयास करना चाहिए।
आचार्यश्री ने एक विशेष प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि आज के समय में एआई का उपयोग बढ़ा है। एआई का जितना सहयोग अपेक्षित है उतना तो किया जा सकता है, किन्तु उसके साथ-साथ अपना दिमाग भी सक्षम बना रहना चाहिए। खुद के दिमाग को भी कमजोर नहीं होने देना चाहिए। आधुनिक युग में आर्टिफिशियल इंटिलिजेन्स का कितना उपयोग हो रहा है, उसका साम्राज्य बढ़ा है। आदमी को यह ध्यान देना चाहिए कि एआई के चक्कर में कहीं अपना दिमाग कमजोर न पड़ जाए, यह ध्यातव्य है। अपने दिमाग का भी उपयोग होता रहे। अपनी बौद्धिक क्षमता का विकास होते रहना चाहिए। साधु-साध्वियों में रचनाधर्मिता बनी रहे। सृजन क्षमता कहीं कुंठित न हो, इसका प्रयास होना चाहिए। भाषा की शुद्धि-अशुद्धि का ज्ञान व्याकरण के ज्ञान से ही संभव हो सकता है। परिषहों को सहने की क्षमता, ज्ञानात्मक विकास, बौद्धिकता का उपयोग यथायोग्य होता रहे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भारतीय वायुसेना में चयन से ऋषभ दूबे ने बढ़ाया जनपद का गौरव, क्षेत्र में खुशी की लहर
Next Article नाइस इंश्योरेंस के चिराग एवं गणपत डागलिया को सम्मानित करने उनके ऑफिस में आए अधिकारी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

विपक्ष के नेता के तौर पर मेरा दो वर्ष का हर दिन जनता की आवाज सत्ता तक पहुंचाने को समर्पित : राहुल
national
June 27, 2026
नाइस इंश्योरेंस के चिराग एवं गणपत डागलिया को सम्मानित करने उनके ऑफिस में आए अधिकारी
Mumbai / Maharshtra
June 27, 2026
भारतीय वायुसेना में चयन से ऋषभ दूबे ने बढ़ाया जनपद का गौरव, क्षेत्र में खुशी की लहर
state
June 27, 2026
शिकायत पर सिर्फ आश्वासन, मुर्गी फार्म के दुर्गंध और विवाद से परेशान महिला ने लगाई न्याय की गुहार
state
June 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?