By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस से हाथ मिलाने को तैयार माकपा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस से हाथ मिलाने को तैयार माकपा

Last updated: January 14, 2019 8:21 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:पश्चिम बंगाल  में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा  की चुनौती से निपटने के लिए माकपा, कांग्रेस के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। हालांकि, केरल में दोनों दल एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में होंगे। पश्चिम बंगाल में चुनावी तैयारियों पर जल्द दोनों दलों के बीच बातचीत होने की संभावना है।

माकपा के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी ने ‘हिन्दुस्तान’ से विशेष बातचीत में कहा कि पश्चिम बंगाल में हम गैर तृणमूल और गैर भाजपा गठबंधन बनाने को तैयार हैं। इसलिए उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर कांग्रेस से बातचीत होगी। पश्चिम बंगाल में इस समय ममता बनर्जी को भाजपा से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

भाजपा ने एक तरफ जहां तृणमूल के नेताओं को तोड़ना शुरू कर दिया है, वहीं मतों के ध्रुवीकरण के भी प्रयास तेज हो रहे हैं। ऐसे में ममता के समक्ष जहां भाजपा की चुनौती है, वहीं कांग्रेस और वामदल यदि मिलकर चुनाव लड़ते हैं, तो ममता की राह कठिन होगी। सूत्रों का कहना है कि जिस प्रकार की चुनौतियां ममता के सामने हैं, ऐसे में वह भी कांग्रेस की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ा सकती है। हालांकि, कांग्रेस की राज्य इकाई इसके पक्ष में कतई नहीं है। लेकिन वामदलों के साथ आने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। इसलिए वामदलों को उम्मीद है कि कांग्रेस के साथ उनका चुनावी गठबंधन असरदार रहेगा।

बंगाल में बीजेपी के वोट प्रतिशत में हो सकता है इजाफा

पश्चिम बंगाल में यदि 2014 के लोकसभा चुनावों के आंकड़ों को देखें तो तृणमूल कांग्रेस को 39 फीसदी मत मिले थे और उसने 42 में से 34 सीटें जीती थीं। जबकि माकपा और अन्य वामदलों को करीब 30 फीसदी वोट मिले थे लेकिन वह दो ही सीटें जीत सके। कांग्रेस को 9.58 फीसदी वोट मिले और उसने चार सीटें जीती। जबकि भाजपा ने 16.80 फीसदी वोट हासिल किए और दो सीटें जीती।

इस प्रकार कांग्रेस और वामदलों के कुल वोट तृणमूल के वोटों के बराबर होते हैं। जबकि भाजपा को लेकर यह माना जा रहा है कि उसका वोट प्रतिशत बढ़ सकता है। ऐसे में कांग्रेस और वामदल मिलकर ममता की घेराबंदी की उम्मीद में हैं। यह पूछने पर कि बातचीत कब होगी, येचुरी ने कहा कि अभी समय है। उचित समय आने पर बातचीत होगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सवर्णों को आरक्षण गरीबों के उत्थान के लिए क्रांतिकारी कदम : जावड़ेकर
Next Article एशियाई फुटबॉल की सबसे बड़ी संस्था ने की भारतीय फुटबॉल टीम की प्रशंसा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

यूपी के उरई में डॉ. अम्बेडकर माह का समापन, जिलेभर में निकाली यात्रा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
state
May 1, 2026
‘एक दिन’ फिल्म की कहानी से गहरा है उनका अपना कनेक्शनः आमिर खान
entertainment
May 1, 2026
रायन इंटरनेशनल स्कूल, चेंबूर ने फ़िर से रचे शैक्षणिक उत्कृष्टता के नये प्रतिमान
Mumbai / Maharshtra
May 1, 2026
धाकड़ भवन के प्रांगण में तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
May 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?