सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, नेरुल द्वारा ‘संगठन यात्रा’ का भव्य आयोजन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, नेरुल द्वारा ‘संगठन यात्रा’ का भव्य आयोजन

Last updated: June 16, 2026 1:26 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE
Highlights
  • राष्ट्रीय एवं आंचलिक पदाधिकारियों ने की कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना

नेरुल,(नवी मुंबई)। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, नेरुल के तत्वावधान में आज सोमवार, १५ जून २०२६ को ‘संगठन यात्रा 2026-28’ के अंतर्गत एक विशेष एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर २९ स्थित श्री गणपति अय्यप्पा मंदिर में किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं आंचलिक पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने स्थानीय सभा के कार्यों को बारीकी से देखा और उनका मार्गदर्शन किया।
मंच संचालन और मंगलाचरण
कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ हुई। आज के इस पूरे विशेष सत्र का कुशल और प्रभावी मंच संचालन श्री चंद्रेश जी सोनी द्वारा किया गया। उन्होंने अपने ओजस्वी और सुव्यवस्थित संचालन से पूरे कार्यक्रम में समां बांधे रखा और सभी सत्रों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया।
अध्यक्षीय स्वागत एवं वक्तव्य
कार्यक्रम की शुरुआत में नेरुल सभा के अध्यक्ष श्री आनंद जी सोनी ने पधारे हुए सभी केंद्रीय व आंचलिक पदाधिकारियों, अतिथियों एवं स्थानीय श्रावक-श्राविकाओं का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने संगठन यात्रा के उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए सभी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं और समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
दो वर्षों के कार्यों का लेखा-जोखा एवं ज्ञानशाला की प्रगति
इसके पश्चात नेरुल सभा के मंत्री श्री अशोक जी धोका ने सभा द्वारा विगत दो वर्षों में किए गए कार्यों और समाजोपयोगी गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट (कार्य विवरण) सदन के सामने रखी। उन्होंने बताया कि नेरुल सभा के सभी आयाम बेहतरीन तरीके से काम कर रहे हैं। विशेष रूप से उन्होंने ‘ज्ञानशाला’ की जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों में जैन संस्कारों का सिंचन करने वाली ज्ञानशाला अत्यंत सुचारू और व्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है, जिससे नई पीढ़ी को संस्कारी बनाया जा रहा है।
मुख्य अतिथि श्री विजय जी चोपड़ा द्वारा ‘ट्रस्ट डीड’ एवं संगठन पर विशेष मार्गदर्शन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता श्री विजय जी चोपड़ा (उपाध्यक्ष एवं विधि सलाहकार – गुवाहाटी) ने संगठन और कानूनी बारीकियों पर अत्यंत महत्वपूर्ण और विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने समझाया कि संगठन के दायरे में रहकर किस तरह पूरी निष्ठा और नियमबद्धता के साथ कार्य करना चाहिए। विधि सलाहकार होने के नाते श्री विजय जी चोपड़ा ने ट्रस्ट डीड को लेकर कंपलीट इनफॉर्मेशन साझा की। जो सैंपल ट्रस्ट डीड दी गई थी, उसकी पूरी स्टडी के आधार पर उन्होंने बारीकी से एक-एक बिंदु को विस्तृत (Detailed) रूप में समझाया। इसके साथ ही, वर्तमान समय और नियमों के अनुसार ट्रस्ट डीड में क्या-क्या बदलाव (संशोधन) होने चाहिए, इस पर उन्होंने बहुत गहराई से चर्चा की।
नेरुल सभा के ‘परफेक्ट’ काम और रिकॉर्ड की सराहना
सत्र के दौरान जब केंद्रीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश जी डाकलिया एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा नेरुल सभा के रिकॉर्ड्स और डिजिटल वर्किंग की जांच की गई, तो वे स्थानीय टीम के काम से बेहद प्रभावित हुए और उन्होंने खुलकर तारीफ की: अप-टू-डेट मिनट बुक : श्री प्रकाश जी डाकलिया एवं पदाधिकारियों ने विशेष रूप से सराहना की कि नेरुल सभा की मिनट बुक (कार्रवाई पुस्तिका) पूरी तरह से अप-टू-डेट और व्यवस्थित रखी गई है। ऑनलाइन मेंबरशिप डेटा: नेरुल सभा के सदस्यों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि सभी मेंबर्स का पूरा डेटा ऑनलाइन वेबसाइट पर पूरी तरह से एंटर) है।
प्रभारी पदाधिकारियों द्वारा प्रेरणा एवं विशेष मोटिवेशन
कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट पदाधिकारियों ने भी नेरुल सभा का उत्साहवर्धन किया:
श्री तनसुख जी चोरडिया (नेरुल सभा प्रभारी): उन्होंने नेरुल सभा के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी तरह पूरी ऊर्जा और परफेक्शन के साथ कार्य करते रहें। श्री जयंती जी बरलोटा (आंचलिक प्रभारी – नवी मुंबई): उन्होंने भी नेरुल सभा के कार्य करने के अनूठे तरीके की सराहना करते हुए पूरी टीम को मोटिवेट किया। उन्होंने स्थानीय सभा को आश्वस्त करते हुए एक बहुत ही सुंदर जानकारी दी कि संगठन स्तर पर कहीं भी, कभी भी कोई भी समस्या या जरूरत हो, हम आपके लिए एनी टाइम अवेलेबल हैं।
आभार और समापन
कार्यक्रम के अंत में नेरुल सभा कार्यकारिणी टीम द्वारा सभी अतिथियों और उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं का आभार ज्ञापित किया गया। इस संगठन यात्रा ने नेरुल सभा के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार किया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय समाज जन उपस्थित रहे और सभी ने इस यात्रा को अत्यंत सफल, प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक बताया।यह जानकारी सुरेश छाजेड ने दी |

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article एक शहर, दो यार: रश्मिका दिखाएंगी कृति को असली वाला बेंगलुरु, कॉकटेल 2 के प्रमोशन में फुल ऑन मस्ती
Next Article यथार्थ की आराधना के समान कोई तप नहीं : महातपस्वी महाश्रमण

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डेविड फिंचर जैसा खौफ लेकर आ रही है करण कापड़िया की ‘हुंकार’
entertainment
September 29, 2026
जीतो महिला विंग ने दो वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियों की दी प्रस्तुति
social
September 29, 2026
पूंजीवाद का बढ़ता प्रभाव : विचारधारा से बाजार व्यवस्था तक
Articles national world
September 29, 2026
‘रामायणम्’ से रणबीर कपूर का खास लुक आया सामने, बर्थडे पर मेकर्स ने शेयर किया BTS वीडियो
entertainment
September 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?