दुबौला, बस्ती। गौर विकास खंड के ग्राम चिकनी, पोस्ट-कुर्दा में शुक्रवार को बुद्धिस्ट लाइब्रेरी ऑफ इंडिया ट्रस्ट रजि. के शुभारंभ/उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सामाजिक, शैक्षिक एवं जागरूक नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समारोह का उद्देश्य महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में शिक्षा, संगठन और संघर्ष की भावना को मजबूत करना बताया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त सहायक आयुक्त घिसियावन पंकज रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं अन्य महापुरुषों के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से पुस्तकालयों से जुड़ने, अध्ययन करने तथा सामाजिक जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रमोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पुस्तकालय केवल किताबों का संग्रह नहीं बल्कि समाज को जागरूक और सशक्त बनाने का केंद्र होता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की पहल सराहनीय है और इससे नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के संस्थापक राम नयन ने की। उन्होंने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रस्ट समाज में शिक्षा और जागरूकता फैलाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
इस अवसर पर राधे श्याम पटेल (उपाध्यक्ष), शील प्रभाकर, राम रूप, राम आशीष, रणजीत सिंह यादव, राजेंद्र कुमार, प्रेम चन्द, जटा शंकर पटेल, राम सुरेश, ब्रह्मादीन, उग्रसेन, दिनेश पटेल, संत लाल यादव, विष्णु आनंद, जय प्रकाश, उत्कर्ष दीपांकर, संत राम, राम सागर प्रधान सहित अनेक गणमान्य लोग कार्यक्रम में सम्मिलित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया।
बस्तीः चिकनी गांव में बुद्धिस्ट लाइब्रेरी ऑफ इंडिया ट्रस्ट का हुआ शुभारंभ
Highlights
- महापुरुषों के विचार जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

