ठाणे। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मडंल के निर्देशानुसार मुंबई तेरापंथ महिला मंडल के तत्वाधान में लोकमान्य नगर (ठाणे सेंट्रल) महिला मंडल द्वारा ‘नारी बने अहिंसा की सेनानी’ सास बहू सम्मेलन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत नवकार मंत्र से हुई। महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण किया गया। स्वागत उत्साही भारती जी ओस्तवाल ने किया। मंच का कुशल संचालन सहसंयोजिका प्रियाजी मुथा ने किया। जज के लिए पुष्पाजी मादरेचा और उनकी गुणी बहू प्रियाजी मादरेचा को बुलाया गया। नारी बने अहिंसा की सेनानी स्पीच प्रतियोगिता में कुल 6 बहनों ने अपने विचार रखे, इस प्रतियोगिता में: 1st.. ललिताजी सोनी, 2nd.. भारतीजी ओस्तवाल, 3rd.. रेखाजी एस. हिंगड़ रहीं जबकि सास बहू सम्मेलन प्रतियोगिता में : 1 st.. भारतीजी ओस्तवाल और मीनाजी पी. ओस्तवाल, 2nd रेखाजी ए. हिंगड़ और रेखाजी एस. हिंगड़, 3rd.. सरिताजी डांगी और भारतीजी डांगी रहे। सबकी प्रस्तुति रोचक और बहुत ही मजेदार थी। सभी ने खूब एन्जॉय किया। आभार ज्ञापन सहसंयोजिका अनिताजी पालरेचा ने किया कार्यक्रम में विशेष सहयोगी ललीताजी सोनी सहित कुल 40 बहनों की उपस्थिती रही।
तेरापंथ महिला मंडल (ठाणे सेंट्रल) का ‘नारी बने अहिंसा की सेनानी’ सास बहू सम्मेलन कार्यशाला संपन्न
Leave a comment
Leave a comment