सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ICC टेस्ट रैंकिंग्स:बल्लेबाजी में भारत का दबदबा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

ICC टेस्ट रैंकिंग्स:बल्लेबाजी में भारत का दबदबा

Last updated: January 8, 2019 6:56 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
File Photo
SHARE

दुबई:चेतेश्वर पुजारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर आईसीसी की ताजा जारी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष तीन में बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। जबकि सिडनी टेस्ट में शानदार शतक जड़ने वाले ऋषभ पंत ने 21 पायदान की लंबी छलांग लगाकर बल्लेबाजी रैकिंग में भारतीय विकेटकीपरों के पिछले रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। पुजारा ने चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में तीन शतकों सहित 521 रन बनाकर भारत की 2-1 से जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सिडनी में आखिरी मैच में 193 रन बनाए जिससे वह बल्लेबाजी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पुजारा के अब 881 टेस्ट रेटिंग हो गए अंक हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली 922 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। जबकि उनके बाद न्यूजीलैंड के केन विलियमसन का नंबर आता है।
रिषभ पंत ने धौनी और इंजीनियर को पछाड़ा
सिडनी में 159 रन की नाबाद पारी खेलने वाले 21 वर्षीय पंत बल्लेबाजी रैंकिंग में 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस तरह से उन्होंने भारतीय विकेटकीपरों की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग के फारुख इंजीनियर के पिछले रिकॉर्ड की बराबरी की। इंजीनियर जनवरी 1973 में आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में 17वें नंबर पर काबिज हुए थे। रिषभ पंत के 673 रेटिंग अंक हैं जो किसी भारतीय विकेटकीपर के सर्वाधिक अंक हैं। रेटिंग अंकों में उनके बाद महेंद्र सिंह धौनी (662 अंक) का नंबर आता है। लेकिन उनकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 19 रही है। इंजीनियर के सर्वाधिक रेटिंग अंक 619 रहे हैं। आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के स्टार रहे रिषभ पंत केवल नौ टेस्ट मैच के बाद शीर्ष 20 में शामिल हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले वह 59वें स्थान पर थे। इस श्रृंखला में उन्होंने 350 रन बनाने के अलावा 20 कैच भी लिए।
रविंद्र जडेजा को हुआ रैंकिग में बड़ा फायदा 
भारत के अन्य बल्लेबाजों में रविंद्र जडेजा छह पायदान ऊपर 57वें और सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल पांच पायदान ऊपर 62वें स्थान पर पहुंच गए हैं। लेकिन अंजिक्य रहाणे तीन पायदान नीचे 22वें स्थान पर खिसक गए हैं। जडेजा गेंदबाजों और ऑलराउंडरों की रैंकिंग में भी एक-एक पायदान आगे बढ़कर क्रमश: पांचवें और दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। गेंदबाजी में कुलदीप यादव सात पायदान आगे अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 45वीं रैंकिंग पर काबिज हो गए हैं। उन्होंने  ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 99 रन देकर पांच विकेट लिए थे। जसप्रीत बुमराह 16वें स्थान पर बने हुए हैं। जबकि मोहम्मद शमी एक पायदान ऊपर 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं। चोटिल होने के कारण बाहर टेस्ट सीरीज से बाहर होने वाले रविचंद्रन अश्विन नौवें स्थान पर खिसक गए हैं।
एडेन मार्करम की शीर्ष 10 बल्लेबाजों में वापसी 
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस को पहली पारी में 79 रन बनाने का फायदा मिला है और वह 21 स्थान की छलांग लगाकर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 69वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। गेंदबाजी में नाथन लॉयन एक पायदान ऊपर 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी टेस्ट मैच की समाप्ति के बाद जारी इस रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच केपटाउन में खेला गया मैच भी शामिल है। दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम पाकिस्तान के खिलाफ केपटाउन में 78 रन की पारी के दम पर फिर से शीर्ष दस में शामिल हो गए हैं। वह बल्लेबाजी रैंकिंग में सात पायदान आगे बढ़कर दसवें स्थान पर काबिज हो गए हैं। टेम्बा बावुमा (पांच पायदान ऊपर 26वें स्थान) पहली बार शीर्ष 30 में शामिल हुए हैं जबकि कप्तान फैफ डु प्लेसिस को छह स्थानों का फायदा हुआ है और अब वह 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों का दबदबा
गेंदबाजों में वर्नोन फिलैंडर एक पायदान ऊपर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। पहले नंबर पर कगिसो रबाडा काबिज हैं। इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन दूसरे और ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस तीसरे स्थान पर हैं। जबकि डुआने ओलिवर चार पायदान चढ़कर 32वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तानी बल्लेबाजों में असद शाफिक पांच स्थान आगे 24वें जबकि बाबर आजम 25वें स्थान पर पहुंच गए हैं। शान मसूद 22 पायदान की छलांग लगाकर करियर की सर्वश्रेष्ठ 65वीं जबकि कप्तान सरफराज अहमद 42वें से 37वें स्थान पर पहुंच गए हैं। गेंदबाजों में शाहीन अफरीदी 13 स्थानों की छलांग लगाकर 60वें नंबर पर पहुंच गए हैं। टीम रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं आया है तथा भारत 116 अंक के साथ शीर्ष पर बना हुआ है।  ऑस्ट्रेलिया (101) को एक अंक का नुकसान हुआ लेकिन वह पांचवें स्थान पर बरकरार है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दाऊद के करीबी दानिश को लाया गया भारत, मिल सकती है डॉन से जुड़ी अहम जानकारी
Next Article 10% आरक्षण: गरीब मुस्लिम और ईसाई भी होंगे कोटे के हकदार
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चंद्रशेखर-ओवैसी गठबंधन से सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों खेमों में असमंजस
national
November 15, 2026
विजय सेतुपति स्टारर ‘पॉकेट नोवेल’ की हिंदी रिलीज का हुआ ऐलान, फिल्ममेकर थियागराजन कुमारराजा ने जारी किया नया पोस्टर
entertainment
November 13, 2026
अधर्म के विरुद्ध फिर होगा धर्म का शंखनाद! ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर जारी!
entertainment
November 13, 2026
सलमान खान स्टारर मातृभूमि ट्रेलर को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, एक दिन से भी कम समय में पार हुए 50 मिलियन व्यूज
entertainment
November 13, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?