By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बर्फबारी और तेज ठंडी हवाओं से ठिठुरन बढ़ी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

बर्फबारी और तेज ठंडी हवाओं से ठिठुरन बढ़ी

Last updated: January 8, 2019 8:57 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी और तेज उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई। उत्तर भारत में अगले तीन दिनों तक शीतलहर से राहत मिलने की संभावना नहीं है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत पश्चिमी उत्तर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं पूर्वी यूपी में मौसम ने जोरदार करवट ली है। सर्दी के मौसम में दो दिन से रुक-रुक कर हो रही रिमझिम बारिश ने मौसम का रुख बदल दिया। जनवरी में बारिश का तीन साल का रिकॉर्ड टूट गया है। बादलों के कारण रात का तापमान करीब छह डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है।
मौसम केंद्र के अनुसार, पश्चिमोत्तर क्षेत्र में कुछ स्थानों पर पिछले चौबीस घंटों के दौरान बूंदाबांदी और कहीं-कहीं बारिश हुई। अगले दो दिनों में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। चंडीगढ, पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की बारिश व बूंदाबांदी हुई। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्के से औसत तक हिमपात हुआ और अन्य हिस्सों में बारिश हुई। प्रचंड शीतलहर के कारण आम जनजीवन पर असर पड़ा है। सोमवार को तेज धूप खिलने के कारण जिंदगी पटरी पर लौट आई। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में सोमवार की सुबह धुंधभरी रही। साथ ही हवाएं चलने से ठिठुरन बनी रही।
हिमाचल में 58 सड़क मार्ग बंद रहे
हिन्दुस्तान-तिब्बत राष्ट्रीय राजमार्ग सहित राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में करीब 58 सड़क मार्ग हिमपात के कारण बंद रहे। इससे यहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। भारी हिमपात से जनजातीय लाहुल स्पीति, चंबा, किन्नौर जिले शेष दुनिया से कट गए।
उत्तराखंड: पर्यटकों ने उठाया बर्फबारी का लुत्फ
धनोल्टी में रविवार देर रात्रि हुई बर्फबारी के बाद सोमवार को बड़ी संख्या में पर्यटक धनोल्टी पहुंचे। यहां पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। सोमवार को बड़ी संख्या में पर्यटकों ने बुरांशखंडा, तुरतुरिया और धनोल्टी मे जमकर बर्फ का आनंद उठाया। इस मौके पर बुरांशखंडा, तुरतुरिया के साथ ही धनोल्टी में पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ जुटी रही।
उत्तर प्रदेश: वर्ष 2015 के बाद पहली बार जनवरी में हुई इतनी बारिश
रविवार की रात से जिले में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। सोमवार को भी मौसम का मिजाज बदला ही रहा। तड़के आसमान में काले बादल छाए रहे। कई चक्रों में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में 4.8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इससे पहले 2017 में जनवरी 4.0 मिमी और 2016 में 3.5 मिमी बारिश हुई थी। 2018 के जनवरी में भी बहुत कम बारिश हुई थी। 2015 में जनवरी में करीब 40 मिलीमीटर बारिश हुई थी।
दोगुना हुआ रात का पारा
आसमान में बादलों की मौजूदगी के कारण सोमवार की रात में लोगों को सर्दी के सितम से राहत मिली। रविवार की रात में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस था जो कि सोमवार को करीब छह डिग्री सेल्सियस ऊपर चढ़ा। सोमवार को रात में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। हालांकि दिन के तापमान में कोई खास अंतर नहीं रहा। सोमवार को दिन में अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस हो गया।
उत्तराखंड: मुनस्यारी सहित ऊंची चोटियां बर्फ से लकदक
सीमांत जिला मुख्यालय सहित कई क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई है। जिला मुख्यालय से सटी ध्वज, सौडलेख के साथ बेरीनाग के धरमघर, चौकोड़ी और मुनस्यारी में बर्फबारी हुई है। मुनस्यारी में बर्फबारी के बाद थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग 14 घंटे बंद रहा, जिससे आवाजाही में भारी परेशानी हुई। सोमवार तड़के जनपद मुख्यालय में बारिश हुई। बीते रविवार रात से लगातार  बर्फबारी के बाद थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग कई जगह बंद हो गया है। सड़क पर बिछी मोटी बर्फ की चादर ने आवाजाही पर ब्रेक लगा दिया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर कई वाहन और सैकड़ों यात्री अधर में ही फंस गए। यात्री और पर्यटक कालामुनी से 17 किमी पैदल सफर कर मुनस्यारी पहुंचे। हालांकि लोनिवि की ओर से बर्फबारी से निपटने के स्नोकटर और जेसीबी की मदद ली गई। बावजूद इसके सड़क खोलने में दिक्कत हो रही है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article छेड़खानी करने पर 65 वर्षीय बिजनेसमैन गिरफ्तार
Next Article भारत ने ऑस्ट्रेलिया में जीती टेस्ट सीरीज, अब 12 जनवरी से शुरू ODI

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026
चेंबूर में तेरापंथ महिला मंडल की संगठन यात्रा गरिमा व उत्साह के साथ संपन्न
social
April 28, 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा गोरेगांव में संगठन यात्रा का सफल आयोजन
social
April 28, 2026
आचार्य महाश्रमण के 17वें पटोत्सव पर भव्य आयोजन
social
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?