सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दिल्ली में बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, केदारनाथ में बर्फबारी से जनजीवन बेहाल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

दिल्ली में बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, केदारनाथ में बर्फबारी से जनजीवन बेहाल

Last updated: January 6, 2019 10:20 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:रविवार तड़के राजधानी दिल्ली में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना। रूक-रूक कर हो रही बारिश से दिल्ली में ठंड बढ़ गई है। वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में शनिवार को जोरदार बर्फबारी हुई। इस कारण माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए हेलीकॉप्टर और केबल कार सेवा बंद कर दी गई।

कश्मीर घाटी में सड़क और हवाई संपर्क टूट गया। केदारनाथ में शनिवार सुबह से हो रही बर्फबारी देर सांय तक जारी रही। हिमाचल में केलांग सबसे ठंडा रहा। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम में सुधार के बाद माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए हेलीकॉप्टर और केबल कार सेवा फिर से शुरू होंगी। बर्फबारी से कश्मीर घाटी में सड़क और हवाई संपर्क टूट गया। कई घंटों के बाद विमान सेवा आंशिक रूप से सुचारू हुई। यातायात नियंत्रण कक्ष के एक प्रवक्ता ने कहा कि घाटी के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी के चलते श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य मार्गों को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा, मुगल रोड, श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और बांदीपुरा-गुरेज मार्ग को भी बंद कर दिया गया है। कम दृश्यता के कारण श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हवाई सेवाएं भी बाधित हुई हैं। बाद में दृश्यता अधिक होने पर पांच उड़ानें संचालित हुईं। बांदीपोरा जिले में शनिवार को अपने घर की छत से बर्फ हटाते समय एक व्यक्ति की गिरकर मौत हो गई।

बिहार :तीन दिन बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी भी होगी
राजधानी सहित सूबे के मौसम में बदलाव के आसार हैं। रविवार से पटना सहित अन्य शहरों के आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे और बूंदाबांदी के भी आसार हैं। मौसमविदों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले 72 घंटे तक राजधानी के मौसम पर पड़ेगा। शनिवार से राजधानी के आसामान में कोहरा भी घना होने लगा है। सुबह साढ़े पांच बजे 50 से 100 मीटर की विजिबिलिटी रही। सुबह 10 बजे के बाद विजिबिलिटी 1000 मीटर के आसपास पहुंची।

उत्तराखंड: पहाड़ियों में बर्फ की चादर बिछी
केदारनाथ धाम सहित अनेक स्थानों पर शनिवार को जोरदार बर्फबारी हुई। जबकि निचले इलाकों में मौसम खराब रहा। मौसम के बदलाव के चलते ठंड और भी ज्यादा बढ़ गई है। केदारनाथ में शनिवार सुबह से हो रही बर्फबारी देर सांय तक जारी रही। केदारपुरी सहित आसपास की पहाड़ियों में बर्फ की सफेद चादर फैल गई है। बर्फबारी के चलते यहां पुनर्निर्माण कार्य भी नहीं हो सके। देर सांय तक हो रही बर्फबारी के कारण केदारनाथ में ढाई फीट से अधिक बर्फ जमा हो गई है। वहीं मुनस्यारी की ऊंची चोटियों में हिमपात हुआ है। जिला मुख्यालय समेत कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार को बदले मौसम के मिजाज के बाद बदरीनाथ और औली में बर्फवारी का सिलसिला जारी है। औली में बर्फ का मजा लेने आने वाले पर्यटकों का तांता लगा हुआ है। देवाल क्षेत्र में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे।

हरियाणा का नारनौल सबसे ठंडा इलाका
पंजाब और हरियाणा में शनिवार को भी ठंड का प्रकोप जारी है जहां नारनौल 3.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ क्षेत्र का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है। मौसम विभाग ने कहा कि हरियाणा के नारनौल में तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। अमृतसर में पारा चार डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ऊपर है। करनाल में में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

हिमाचल प्रदेश: मनाली में तापमान एक डिग्री तक पहुंचा
हिमाचल प्रदेश के मनाली और डलहौजी मे ताजा बर्फबारी हुई। मनाली का न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में केलांग सबसे ठंडा रहा। यहां का तापमान शून्य से सात डिग्री नीचे दर्ज किया गया। लाहौल एवं स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलांग में 20 सेमी बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। मैदानी इलाकों में बर्फबारी की खबर फैलते ही पर्यटकों ने मनाली और आसपास की पहाड़ियों में पहुंचना शुरू कर दिया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article फरवरी से अपने मनपसंद टीवी चैनलों के लिए ही करना होगा भुगतान
Next Article बंगाल BJP अध्यक्ष बोले, PM बनने की लिस्ट में पहला नाम ममता बनर्जी का

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि से अर्हमजी बापना की तप अनुष्ठान सम्पुर्ति समारोह
social
September 17, 2026
आध्यात्मिक साधना और सामाजिक चेतना से सराबोर रहा दक्षिण मुंबई का पर्युषण पर्व
social
September 17, 2026
चौरासी लाख जीव योनियों से खमतखामणा का है दिन : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 16, 2026
विलेपार्ले {मुंबई} आत्म निरीक्षण कर मैत्री की धारा बहाने का सर्वोत्तम पर्व है भगवती संवत्सरी महापर्व एवं क्षमापनाः साध्वी श्री राकेश कुमारी जी
social
September 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?