सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: खराब मौसम के कारण जल्दी हुआ स्टंप
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

खराब मौसम के कारण जल्दी हुआ स्टंप

Last updated: January 6, 2019 12:44 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

सिडनी:चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव के ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहले ही टेस्ट में पांच विकेट की बदौलत भारत ने मेजबान टीम को चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन पहली पारी में 300 रन पर आउट करके फॉलोऑन के लिए मजबूर किया। खराब रोशनी के कारण जब चौथे दिन का खेल समाप्त घोषित किया गया तब ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए छह रन बना लिए थे। मार्कस हैरिस दो जबकि उस्मान ख्वाजा चार रन बनाकर खेल रहे थे।
कुलदीप ने सीरीज में पहला मैच खेलते हुए 99 रन देकर पांच विकेट चटकाए जिससे ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 104.5 ओवर में 300 रन पर आउट हो गई। भारत ने 322 रन की बढ़त हासिल करने के बाद ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन करने के लिए कहा।
सुबह का सत्र बारिश और खराब रोशनी की भेंट चढ़ने के बाद स्थानीय समयानुसार एक बजकर 50 मिनट पर खेल शुरू हुआ। इसके बाद एक बार फिर मौसम खराब हुआ और निर्धारित समय से जल्दी चायकाल का विश्राम ले लिया गया। बारिश और खराब रोशनी का खेल इसके बाद भी जारी रहा और फिर कोई और गेंद नहीं फेंकी जा सकी।
भारत ने सुबह तुरंत ही नई गेंद ले ली। मोहम्मद शमी (58 रन पर दो विकेट) ने खेल शुरू होने पर छठी गेंद पर ही पैट कमिंस (25) को बोल्ड कर दिया। कमिंस शमी की नीची रहती गेंद को बिलकुल भी नहीं समझ पाए और अपने स्टंप गंवा बैठे। जसप्रीत बुमराह (62 रन पर एक विकेट) ने पीटर हैंड्सकॉम्ब (37) की धैर्यपूर्ण पारी का अंत किया। वह बुमराह की गेंद को विकेटों पर खेल गए।
कुलदीप ने नाथन लायन (00) को पगबाधा करके ऑस्ट्रेलिया को नौवां झटका दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 44 गेंद के भीतर 22 रन पर तीन विकेट गंवाए। कुलदीप को तुरंत ही पांच विकेट लेने का मौका लेकिन हनुमा विहारी ने मिड आन पर जोश हेजलवुड (21) का कैच टपका दिया जबकि बल्लेबाज ने खाता भी नहीं खोला था। इसके बाद विहारी के कंधे मे भी चोट लगी और हार्दिक पंड्या को उनकी जगह फील्डिंग के लिए उतरना पड़ा।
हेजलवुड और मिशेल स्टार्क (नाबाद 29) ने 10वें विकेट के लिए 42 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 300 रन तक पहुंचाया। कुलदीप ने हेजलवुड को पगबाधा करके ऑस्ट्रेलिया की पारी का अंत किया। हेजलवुड ने डीआरएस का सहारा लिया लेकिन तीसरे अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन के लिए कहा। इंग्लैंड के खिलाफ नाटिंगम में 2005 के बाद यह पहला मौका है जब ऑस्ट्रेलियाई टीम को फॉलोऑन के लिए मजबूर होना पड़ा है। घरेलू सरजमीं पर ऑस्ट्रेलियाई टीम 1988 के बाद पहली बार फॉलोऑन खेल रही है। तब भी उसे इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में ही फॉलोऑन का सामना करना पड़़ा था। इससे पहले लगातार बारिश और खराब रोशनी के कारण सुबह के सत्र में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी।
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर सुबह निर्धारित समय से आधा घंटा पहले 10 बजे खेल शुरू होना था लेकिन रात भर हुई तेज बारिश और खराब रोशनी के कारण ऐसा नहीं हो पाया। कुछ समय बाद रोशनी में सुधार हुआ और अंपायरों ने 11 बजे मैच शुरू करने का फैसला किया लेकिन इससे पहले बारिश आ गई। इसके बाद लंच के समय तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ और सुबह के सत्र में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी।
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 236 रन बनाए थे। भारत ने इससे पूर्व चेतेश्वर पुजारा (193) और ऋषभ पंत (नाबाद 159) की पारियों की बदौलत पहली पारी सात विकेट पर 622 रन बनाने के बाद घोषित की थी। भारत ने ऐडिलेड में 31 रन और मेलबर्न में 137 रन की जीत के साथ चार मैचों की सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त बना रखी है। ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में दूसरा टेस्ट 146 रन से जीता था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बंगाल BJP अध्यक्ष बोले, PM बनने की लिस्ट में पहला नाम ममता बनर्जी का
Next Article वाड्रा लंदन में हेराफेरी के पैसे से खरीदे गए फ्लैट के वर्चुअल ऑनर हैं

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि से अर्हमजी बापना की तप अनुष्ठान सम्पुर्ति समारोह
social
September 17, 2026
आध्यात्मिक साधना और सामाजिक चेतना से सराबोर रहा दक्षिण मुंबई का पर्युषण पर्व
social
September 17, 2026
चौरासी लाख जीव योनियों से खमतखामणा का है दिन : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 16, 2026
विलेपार्ले {मुंबई} आत्म निरीक्षण कर मैत्री की धारा बहाने का सर्वोत्तम पर्व है भगवती संवत्सरी महापर्व एवं क्षमापनाः साध्वी श्री राकेश कुमारी जी
social
September 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?