मुंबई:बॉलीवुड की क्वीन दीपिका पादुकोण कल अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। रणवीर सिंह से शादी के बाद यह उनका पहला बर्थडे है जिस वजह से यह दिन ओर भी खास हो गया है। दीपिका के फैन्स भी उनके बर्थडे को लेकर पहले से ही एक्साइटेड थे, वहीं दीपिका ने अपने फैन्स को बर्थडे के दिन स्पेशल गिफ्ट दिया है।
दरअसल, बर्थडे के मौके पर दीपिका ने खुद की एक वेबसाइट लॉन्च की है। इस वेबसाइट के जरिए फैन्स उनसे जुड़ी हर जानकारी आसानी से हासिल कर पाएंगे। यही नहीं उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की ऑफिशियल जानकारी भी इसी वेबसाइट से मिलेगी। लेकिन, जैसे ही दीपिका ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर इस नई वेबसाइट का ऐलान किया, उनके फैन्स लाखों की तादाद में इस वेबसाइट पर आने लगे। लाखों लोगों के आने से वेबसाइट क्रैश हो गई।
बता दें कि दीपिका पादुकोण के लिए 2018 बहुत ही खास रहा है। फोर्ब्स लिस्ट में सबसे अमीर भारतीय एक्टर्स की टॉप 5 में जगह बनाने वाली वह एकमात्र महिला हैं। वहीं ‘पद्मावत’ में अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत चुकी दीपिका बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की कमाई करने वाली भी पहली अभिनेत्री है।
दीपिका पादुकोण ने बर्थडे पर लॉन्च की वेबसाइट, कुछ ही देर में हुआ Server डाउन

