नई दिल्ली:निशानेबाज मनु भाकर ने हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज को दो करोड़ रुपए के नकद पुरस्कार के बारे में याद कराया। इस इनाम की घोषणा इस मनु भाकर के युवा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद की गई थी, लेकिन अभी तक उन्हें यह अभी तक नहीं मिला है।
16 साल की मनु भाकर ने विज के ट्वीट का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया, जिसमें उन्हें राज्य सरकार की ओर से दो करोड़ रुपए के नकद पुरस्कार का वादा किया गया था। मनु ने ट्विटर पर लिखा, ”सर, कृपया इसकी पुष्टि कीजिये कि यह सही है या फिर सिर्फ जुमला ही था।
बता दें कि मनु भाकर जब युवा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं, तब विज ने ट्वीट किया, ”मनु भाकर को युवा ओलंपिक में निशानेबाजी का स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई। उन्होंने कहा था, ”हरियाणा सरकार मनु भाकर को स्वर्ण पदक जीतने के लिए दो करोड़ रूपये का नकद पुरस्कार देगी। पिछली सरकार पहले केवल 10 लाख रुपए दिया करती थी।”
मनु भाकर के इस ट्वीट का जवाब देते हुए अनिल विज ने उन्हें फटकार लगाई है। उन्होंने लिखा है कि मनु भाकर को सार्वजनिक तौर पर इस विवाद को खड़ा करके राज्य सरकार को अपमानित करने से पहले खेल विभाग से बात करनी चाहिए थी। उन्होंने लिखा कि उनका दो करोड़ रुपए का इनाम जरूर मिलेगा।
इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए मनु भाकर पर अनुशासनहीन होने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा, ‘खिलाड़ियों में अनुशासन की भावना होनी चाहिए। मनु भाकर को इस विवाद के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्हें अभी बहुत लंबा खेलना है, इसलिए अपने खेल पर फोकस करना चाहिए।’
अनिल विज के ट्वीट के बाद मनु भाकर ने एएनआई को भी एक इंटरव्यू दिया। उन्होंने कहा, ”शुरुआत में यह नाम 10 लाख रुपए का था। अनिल विज ने इसे दो करोड़ रुपए का बना दिया। बाद में इसे एक करोड़ रुपए का कर दिया गया। मैंने उसी हिसाब से अपने इवनेस्टमेंट की योजना बना ली थी। यह अच्छी बात है कि अब उन्होंने इस फिर से दो करोड़ रुपए का कर दिया है।”
बता दें कि युवा खिलाड़ियों की सूची में इस साल बहुत तेजी से उभरने वाला नाम हरियाणा की महिला निशानेबाज मनु भाकर का भी रहा। मनु ने साल की शुरुआत मैक्सिको में खेले गए आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में दो स्वर्ण पदक जीत सनसनी मचा दी थी। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा और 10 मीटर मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने अपनी सफलता को अप्रैल में राष्ट्रमंडल खेलों में भी जारी रखा। मनु ने यहां एक और पीला तमगा हासिल किया।
मनु भाकर का विजयी अभियान अंतत: एशियाई खेलों में विफल हो गया। यहां मनु खाली हाथ लौटीं, लेकिन एक और युवा निशानेबाज मेरठ के रहने वाले सौरभ चौधरी ने यहां बाजी मारी।