नई दिल्ली:पंजाब नैशनल बैंक को हजारों करोड़ रुपये का चूना लगाकर देश से भागे नीरव मोदी ने देश में वापस आने से मना कर दिया है। भगोड़े नीरव का ये भी कहना है कि उसने कुछ गलत नहीं किया है और वह सुरक्षा कारणों से देश में वापस नहीं आ सकता।
नीरव मोदी ने ये बातें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आरोपों पर स्पेशल कोर्ट में दायर जवाब में कही हैं। गौरतलब है कि ईडी ने नीरव मोदी को नए कानून के तहत भगोड़ा घोषित करने के लिए याचिका दी है।
याचिका में लगाए आरोपों पर जवाब देते हुए नीरव मोदी ने कहा, ‘मैंने कुछ गलत नहीं किया है। पंजाब नैशनल बैंक का घोटाला एक सिविल ट्रांजैक्शन है और मैं सुरक्षा कारणों का चलते भारत नहीं आ सकता।’ गौरतलब है कि इससे पहले भी नीरव मोदी ने भारत आने को लेकर अपनी जान को खतरा बताया था।
मैंने कुछ गलत नहीं किया, न ही भारत आ सकता हूं : नीरव मोदी

