- गैर-मान्यता प्राप्त विद्यालयों से बच्चों का भविष्य खतरे में, 109 विद्यालयों को ही मिली मान्यता
रुधौली, बस्ती। रुधौली खंड शिक्षा अधिकारी रुधौली अशोक कुमार ने अभिभावकों को कहा है कि वे अपने बच्चों का एडमिशन किसी भी हाल में गैर-मान्यता प्राप्त विद्यालयों में न कराएं। उन्होंने बताया कि रुधौली क्षेत्र में फिलहाल केवल 109 प्राइवेट विद्यालय ही मान्यता प्राप्त हैं।
उन्होंने कहा कि बिना मान्यता वाले विद्यालयों में एडमिशन कराने पर बच्चों को भविष्य में ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC), मार्कशीट, छात्रवृत्ति और अन्य जरूरी प्रमाणपत्र मिलने में परेशानी हो सकती है। यह बच्चों के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है।
खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा
बच्चों का एडमिशन कराने से पहले अभिभावक विद्यालय की मान्यता की जांच जरूर करें। मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची शिक्षा विभाग या ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। यदि कोई विद्यालय बिना मान्यता के प्रवेश ले रहा है तो उसकी शिकायत तत्काल खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय रुधौली में करें।”
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि इस सूचना को अन्य लोगों तक भी पहुँचाएं ताकि किसी भी बच्चे का भविष्य खराब न हो। विद्यालय संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी या पुष्टि के लिए कार्यालय समय में खंड शिक्षा कार्यालय रुधौली से संपर्क किया जा सकता है।
