लुधियाना। जैनाचार्य श्रीमद नित्यानंद जी म.सा. को तेरापन्थ भवन पधारने हेतु विनम्र निवेदन के लिए लुधियाना तेरापन्थ समाज पहुंचा आचार्य श्री नित्यानंद जी के पावन चरणों में ।
आचार्य श्री ने महती कृपा कर भवन पधारने का निवेदन स्वीकार करते हुए आश्वासन प्रदान किया कि 24 जनवरी के पश्चात अनुकूलता के अनुसार तेरापन्थ भवन पधारेंगे । आचार्य श्री ने तेरापंथ समाज की प्रशंसा करते हुए फरमाया की पूरा समाज जागरूक है व सेवा भावी है । इस अवसर पर सभा अध्यक्ष श्री रायचंद जी चौरड़िया, पूर्व अध्यक्ष श्री कमल जी नवलखा, महासभा प्रभारी श्री कुलदीप जी सुराणा, महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती मंजू देवी बैद, मंत्री प्रमिला पुगलिया, तेरापन्थ युवक परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्री राजकुमार जी बुचा, श्री संजीव बरड़िया, श्री रूपेश जी जैन, जैन तेरापन्थ न्यूज़ प्रभारी पुखराज बोथरा एवं समाज के अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे । आचार्य श्री ने सब को मंगलपाठ सुनाकर आशीर्वाद प्रदान किया ।
आचार्य श्री नित्यानंद जी के पावन चरणों में पहुंचा लुधियाना तेरापन्थ समाज

