सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: स्मृति ईरानी बोलीं, कांग्रेस के लिए रामलला काल्पनिक
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

स्मृति ईरानी बोलीं, कांग्रेस के लिए रामलला काल्पनिक

Last updated: January 4, 2019 5:02 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

अमेठी:अपने एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का जोरदार स्वागत किया गया। गौरीगंज में एक निजी ढाबे पर भाजपा नेताओं ने स्मृति ईरानी का स्वागत किया। यहां से संयुक्त जिला अस्पताल पहुंची स्मृति ने फीता काटकर सीटी स्कैन सेंटर का शुभारंभ किया।

इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का राम लला से कोई वास्ता नहीं है। उनकी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में रामलला के न होने का एफिडेविट दिया है। राहुल गांधी के लिए धर्म तब चुनावी एजेंडा है,जब उनके सिर पर चुनाव आता है। वे धर्म के तवे पर रोटियां सेंकते हैं। अगर वे करप्शन की बात करते हैं तो उन्हें बताना चाहिए कि मिशेल किस इटैलियन लेडी और बेटे आर का नाम ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज अमेठी में यूपीए की दस साल के सरकार के बाद पहला सीटी स्कैन सेंटर तब खुल रहा है जब भाजपा की सरकार आई। यह साफ हो गया है कि राहुल गांधी विकास को लेकर भाजपा पर तंज कसते हैं लेकिन आज यह साफ हो गया है कि राहुल गांधी ने 15 साल सांसद रहते हुए कोई काम नहीं किया।

उन्होंने कहा कि राफेल पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश और संसद में भाजपा के पक्ष रखने के बावजूद ये सत्य उनकी समझ नहीं आ रहा। वे झूठ के सहारे अपनी राजनीति करना चाह रहे। उनके लिए ये विषय इतना महत्वपूर्ण नहीं है। अगर होता तो कांग्रेस के सांसद देश की स्पीकर पर कांग्रेस के नेता कागज न फेंकते। उन्होंने कहा कि 2014 में हमने जनता से वायदा किया था कि राहुल गांधी के दर्शन बार-बार होंगे। आज वही हो रहा है।

फर्क यह है कि जब भाजपा के कार्यकर्ता आते हैं तो विकास होता है जबकि राहुल गांधी आते हैं तो स्वागत करवाने आते हैं। कांग्रेस की होर्डिंगों पर कमलनाथ के विरोध में लगे पोस्टरों पर उन्होंने कहा कि राहुल ने कमलनाथ के उत्तर प्रदेश के लोगों को नौकरी न देने की बात कही तो राहुल गांधी ने विरोध नहीं किया। उन्होंने कहा कि राहुल को महागठबंधन में बसपा,सपा,ममता किसी से आशीर्वाद नहीं मिला। ऐसे में वे प्रधानमंत्री बनने के सपने देख रहे जो मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसे ही हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भूख बढ़ाता है गरम मसाला, इन फायदों के बारे में नहीं जानते होंगे आप
Next Article वेजिटेबल फ्रूट सलाद

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

वाणी का विवेक और संयम है हितकारी : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 25, 2026
दक्षिण मुंबई: भक्ति संध्या प्रेरणा श्रोत बनी
social
September 25, 2026
बोरीवली में मेडिकल कैंप और सीपीआर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
Mumbai / Maharshtra
September 25, 2026
नेस्ले इंडिया ने लालबागचा राजा के साथ अपना जुड़ाव जारी रखा, ‘गुड फूड, गुड लाइफ’ के साथ मनाई मुंबई की उत्सव भावना
Business Mumbai / Maharshtra
September 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?