By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: राहुल गांधी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए अमृतसर पहुंचे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

राहुल गांधी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए अमृतसर पहुंचे

Last updated: September 16, 2025 12:58 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

अमृतसर। पंजाब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को अमृतसर पहुंचे और वह अमृतसर एयरपोर्ट से अजनाला के लिए रवाना हो गए हैं। यहां वह बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे।
श्री गांधी गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी, रामदास, अजनाला में मत्था टेकेंगे । इसके पश्चात सुबह 11:45 बजे: गुरचक, डेरा बाबा नानक, गुरदासपुर में किसानों के साथ बातचीत करेंगे। अपराह्न 1:45 बजे बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करेंगे और मकोरा, दीना नगर, गुरदासपुर में स्थानीय समुदाय के साथ बातचीत करेंगे। कांग्रेस नेता का पंजाब में आई बाढ़ के बाद यह पहला दौरा हैं। गुरुद्वारा में श्री गांधी सेवा कर रहे संगत से बातचीत करेंगे और पीड़ित परिवारों की परेशानियों को सुनेंगे। इसके साथ ही वह राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे और स्थानीय प्रशासन एवं संगठनों से मिलकर राहत सामग्री तथा पुनर्वास कार्यों की स्थिति पर चर्चा करेंगे।
इसके बाद श्री गांधी गुरदासपुर जाएंगे, जहां वे बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करेंगे। वे स्थानीय लोगों और किसानों से सीधे संवाद कर जानेंगे कि उन्हें किस प्रकार की मदद की सबसे ज्यादा जरूरत है। इसके बाद कांग्रेस नेता गुरदासपुर में दीना नगर जाएंगे जहां ग्रामीणों से संवाद करेंगे। दौरे के बाद राहुल गांधी शाम तक दिल्ली लौट जाएंगे। श्री गांधी जिस गाड़ी में सवार हैं उसे खुद पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग चला रहे हैं। इसके अलावा विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा भी मौजूद हैं। श्री गांधी पठानकोट भी जाएंगे। उल्लेखनीय है कि बाढ़ से 23 जिलों के 2097 गांव प्रभावित हुए। लगभग एक लाख 91 हजार 926 हेक्टेयर में फसलें बाढ के पानी में डूब गईं और 15 जिलों में 52 लोगों की मौत हो गयी है।
श्री गांधी के दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पंजाब का दौरा किया था। उन्होंने हालात को देखते हुए राज्य को 1600 करोड़ रुपए देने का एलान किया था। जिसे मान सरकार ने नाकाफी बताया था। राज्य सरकार ने इसे आपदा घोषित किया हुआ है। सरकार ने किसानों को फसलों के नुकसान पर 20 हजार प्रति एकड़ देने का एलान किया है। साथ ही मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपए दिए जाएंगे। जो रेत खेतों में बहकर आई है, उसे किसानों को उठाने की मंजूरी दी है। बारिश और बाढ़ से हुए हुए नुकसान के आधार पर राज्य सरकार ने केंद्र से 20 हजार करोड़ के राहत पैकेज की मांग की थी। इसके अलावा रुके हुए 60 हजार करोड़ रुपए तुरंत जारी करने की मांग भी की थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वर्तमान हालात पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी को पत्र भी लिखा था।
अपने सात घंटे के दौरे के बाद श्री गांधी सीधे पठानकोट एयरपोर्ट से विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। वह पड़ोसी कांग्रेस शासित राज्य हिमाचल प्रदेश नहीं जाएंगे, जहां इस बार प्राकृतिक आपदा से भारी नुकसान हुआ है। पहले पंजाब के दौरे के साथ ही श्री गांधी के हिमाचल प्रदेश जाने और वहां बाढ़ पीड़ितों से भी मुलाकात करने की चर्चाएं थीं लेकिन अब वह पंजाब से ही दिल्ली लौट जाएंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हालात पर चिंता जताई थी। अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि “देश के कई हिस्से जिनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं, मैं भारी बारिश और बाढ़ के कारण कई लोगों की मौत की खबर अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और लापता लोगों के सुरक्षित मिलने की कामना करता हूं।” श्री गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेता से भी अपील की थी कि राहत बचाव कार्य में बढ़ चढ़कर सहयोग करें। उन्होंने सरकार से अपील की थी कि सभी प्रभावित इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर बचाव अभियान तेज किया जाए, ताकि जनहानि रोकी जा सके और जरूरतमंदों को समय पर मदद पहुंच सके।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आचार्य देवव्रत ने ली महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की शपथ
Next Article बिहार में किसानों की जमीन लुटवा रही है भाजपा सरकार : कांग्रेस

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुर्मु, राधाकृष्णन, मोदी और नवीन सहित विभिन्न नेताओं ने अर्पित की वाजपेयी को श्रद्धांजलि
national
August 17, 2026
महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल कालबादेवी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम
social
August 17, 2026
कन्या सुरक्षा स्तंभ पर तेरापंथ महिला मंडल कांदिवली ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
social
August 16, 2026
संसार के मोह से निकल कर्मों की निर्जरा और वैर-मुक्ति की ओर बढ़ें : डॉ. श्री पदमचन्द्रजी म.सा.
social
August 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?