By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पहली बार बड़े पर्दे पर धुरंधर की झलक
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

पहली बार बड़े पर्दे पर धुरंधर की झलक

Last updated: August 28, 2025 1:32 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियो की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर का पहला लुक अब देशभर के सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। 2 मिनट 42 सेकंड का यह कट, जिसे CBFC ने U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है, हाल ही में डिजिटल पर लॉन्च किया गया था। अब यह ‘परम सुंदरी’ फिल्म के साथ कल सिनेमाघरों में लगाया जाएगा। नेशनल अवॉर्ड विजेता आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को थिएटरों में रिलीज़ होगी। इस साल रणवीर सिंह के जन्मदिन पर जब इसका डिजिटल फर्स्ट लुक लॉन्च हुआ था, तो उसने ऑनलाइन तहलका मचा दिया था-सिर्फ छह दिनों में यूट्यूब पर 53 मिलियन और अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर 200 मिलियन+ से ज्यादा व्यूज़ हासिल किए। दर्शकों ने इसके खुरदरे और दमदार अंदाज़ तथा कलाकारों की जोरदार मौजूदगी की खूब तारीफ़ की। अब कल से बड़े पर्दे पर इसकी झलक दर्शकों का उत्साह और बढ़ाने वाली है।
फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे दमदार कलाकार नज़र आएंगे। धुरंधर दर्शकों को एक अविस्मरणीय सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है। आदित्य धर ने इस फिल्म में भव्यता, रहस्य, एक्शन और गहरी भावनाओं को मिलाकर एक अनोखी दुनिया गढ़ी है। आर्टिकल 370 और ढूम ढाम जैसी सफलताओं के बाद, जियो स्टूडियोज एक बार फिर आदित्य और लोकेश धर की बी62 स्टूडियोज के साथ मिलकर एक और शानदार सिनेमाई अनुभव पेश करने जा रहा है-और यह पहले से कहीं बड़ा और दमदार होगा। जियो स्टूडियोज प्रस्तुत, बी62 स्टूडियोज की यह फिल्म आदित्य धर द्वारा लिखित, निर्देशित और निर्मित है। फिल्म के निर्माता ज्योति देशपांडे और लोकेश धर हैं। धुरंधर अनसुने वीरों की उत्पत्ति की अनकही गाथा सामने लाती है। यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तेरापंथाधिशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल सन्निधि में क्षमापना दिवस का समायोजन
Next Article हिंदी की लोकप्रिय पत्रिका “सृजनिका” के छठे अंक का गरिमामयी लोकार्पण

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अनुराग कश्यप और बॉबी देओल का बड़ा धमाका! इस दिन रिलीज होगी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बंदर’
entertainment
April 27, 2026
नेशनल अवॉर्ड विनर सुधांशु सरिया बॉलीवुड में दो नए डायरेक्टर्स को लॉन्च करेंगे!
entertainment
April 27, 2026
तुमने दिल दिया नहीं’   कृष और किशोर मंडल  का ब्रांड न्यू  सॉंग  आउट
entertainment
April 27, 2026
तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण के 17वें पट्टोत्सव में उमड़ा आस्था का ज्वार
social
April 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?