मुंबई। श्री जैन श्वेताबर तेरापंथ सभा मुम्बई के तत्वावधान में मुम्बई की आँचलिक संयोजिका श्री मती सुमन जी के निर्देशन में मुंबई ज्ञानशाला की प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला रखी गयी । जिसमे केंद्र द्वारा आयोजित शिशु संस्कार बोध की परीक्षाये जो आनेवाली 13 जनवरी को होनेवाली है उसकी सक्रिय जानकारी दी गयी ।कार्यशाला की शुरुवात नमस्कार महामंत्र के विभागीय सहसंयोजिका श्रीमती संजू दुग्गड़ ने प्रेक्षा ध्यान के आसनों से करवाई उसके बाद सुमन जी चपलोत ने आनेवाली सभी प्रशिक्षक बहनो को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए इस कार्यशाला के उद्देश्य को सबके सामने रखा जिसमे मुख्य बिंदु थे ,6 जनवरी को प्रशिक्षक परीक्षाये जो मुम्बई की प्रत्येक प्रशिक्षक की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए ली जाएगी उसके बारे में बताया व परीक्षा केंद्रों की जानकारी दी साथ ही 13 जनवरी को बच्चों की परीक्षा लेते समय किन किन बातों का ध्यान रखना है यह बताया परीक्षा सम्बंधित प्रश्नों का जिज्ञासा को सुनते हुए उनका समाधन किया। वर्ष 2015 में स्नातक देनेवाली बहने जो चेन्नई नही जा पाई उनका मोमेंटो व सर्टिफिकेट से सम्मान किया ।केंद्र द्वारा घाटकोपर ज्ञानशाला श्रेष्ठ ज्ञानशाला ,सायन कोलीवाड़ा की रेखा जी धाकड़ को श्रेष्ठ प्रशिक्षक ,ठाणा ज्ञानशाला की सिद्धि नवलखा को श्रेष्ठ ज्ञानार्थी के सम्मान से नवाजा गया इन सबको बधाई प्रेषित की ।रिंकू परमार ने वार्षिक रिपोर्ट कैसे बनानी है उसकी जानकारी दी । कार्यकम में आँचलिक सहसंयोजिका अनिता जी परमार ,विभागीय संयोजिका राजश्री जी कच्छारा ,विभागीय सहसंयोजिका शीतल जी सांखला ,परामर्शक बहने , समिति सदस्य ,संयोजिका ,सहसंयोजिका ,मुख्य प्रशिक्षक , व सभी अलग अलग क्षेत्रो से प्रशिक्षक बहनो की लगभग 80 की उपस्थिति रही । यह जानकारी मुम्बई ज्ञानशाला मीडिया से अनिता सिंयाल ने दी ।

