नई दिल्ली:भारतीय कप्तान के कप्तान विराट कोहली और टीम इंडिया के लिए वर्ष 2019 काफी व्यस्त रहने वाला है। इस साल उन्हें कई अहम सीरीज खेलनी हैं। इसके अलावा आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 भी खेला जाना है। यह वर्ल्ड कप इंग्लैंड में 30 मई से 14 जुलाई तक खेला जाना है। टीम इंडिया फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां वह सिडनी में अंतिम टेस्ट खेल रही है।
इसके बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के बाद भारत अपने न्यूजीलैंड दौरे पर रवाना होना है, जिसमें 3 वनडे मैच और 3 टी-20 मैच खेले जाने हैं।
इसके बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया और जिंबाब्वे की मेजबानी करनी है। हालांकि, जिंब्बावे की मेजबानी का रास्ता अभी साफ नहीं है, क्योंकि इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2019) भी खेला जाएगा। इसके बाद मई में वर्ल्ड कप 2019 खेला जाना है। 2019 के दूसरे हाफ में भारत वेस्ट इंडीज, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगा।
भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल इस प्रकार रहेगाः
– ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा टेस्टः 3 से 7 जनवरी तक
– ऑस्ट्रेलिया के साथ 12, 15, 18 जनवरी को वनडे मैच खेलने हैं
– न्यूजीलैंड में तीन वनडे, 3 टी20 , 23 जनवरी से 03 फरवरी तक
– भारत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 वनडे, 3 टी-20, फरवरी मार्च
– जिंबाब्वे के खिलाफ एक टेस्ट और तीन वनडे, मार्च (हालांकि, अभी यह शेड्यूल तय नहीं)
– आईसीसी वर्ल्ड कप 2019- 30 मई से 14जुलाई तक
– वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी20- जुलाई से अगस्त के बीच
– दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, 3 टेस्ट- अक्टूबर से नवंबर के बीच
– बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट, 3 टी20- दिसंबर में
– वेस्टइंडीज के खिलाफ- 3 वनडे और 3 टी20- दिसंबर में
2019 में कुछ ऐसा में रहेगा टीम इंडिया का शेड्यूल

