मुंबई:डायरेक्टर रोहित शट्टी की फिल्म सिम्बा ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। बता दें कि ‘सिम्बा’ ने 6 दिनों में डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 138 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और इसी के साथ रोहित शेट्टी की एक और फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। बता दें कि रोहित बॉलीवुड के पहले डायरेक्टर हैं जिनकी 8 फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हैं।
बता दें कि रोहित एक्शन-मसाला फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी पहली सबसे हिट सीरीज ‘गोलमाल’ है जिसकी अब तक 4 फिल्में आ चुकी हैं। इन चारों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला, वहीं ‘सिंघम’ और ‘सिंघम रिटर्न्स’ भी सुपरहिट थीं। इसके साथ ही ‘दिलवाले’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
‘सिम्बा’ के प्रमोशन के वक्त एक रियलिटी शो के दौरान रोहित ने बताया था कि उन्होंने सारा से गुजारिश की थी कि तैमूर एक दिन के लिए ‘सिम्बा’ वाली टी-शर्ट पहने, तो उनकी फिल्म की ओपनिंग लग जाएगी। आपको बता दें कि तैमूर सोशल मीडिया के स्टार हैं। उनकी फैन फॉलोइंग के आगे कई नामी बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी फीके पड़ जाते हैं।
रोहित शेट्टी ने किया ऐसा कमाल

