बेंगलुरु। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) बेंगलुरु नॉर्थ चैप्टर, जीतो एपेक्स-महिला विंग एवं जीतो-केकेजी ज़ोन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 5, 6 और 7 सितम्बर 2025 को त्रिपुरा वासिनी, पैलेस ग्राउंड्स, बेंगलुरु में “JITO Zewar Expo & The Bridal Story” का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन में गौरव मय उपस्थिति हेतु जीतो के एक प्रतिनिधिमंडल ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार से भेंट कर उन्हें आमंत्रित किया। उप मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “ऐसे आयोजन राज्य की आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ उद्योग एवं समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। मैं इस कार्यक्रम में शामिल होकर प्रसन्नता का अनुभव करूंगा।” जीतो बेंगलुरु नॉर्थ चैप्टर के अध्यक्ष विमल कटारिया ने उप मुख्यमंत्री को आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि यह एक्सपो एक अनूठा मंच होगा, जहाँ विवाह से जुड़ी सेवाओं और ज्वेलरी जगत के प्रतिष्ठित ब्रांड्स को एक साथ प्रस्तुत किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल व्यापारिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि समाज की बदलती आवश्यकताओं को पूरा करने और विवाह उद्योग को नई दिशा देने वाला साबित होगा। महामंत्री विजय सिंघवी ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए कहा कि इस आयोजन से बेंगलुरु सहित संपूर्ण कर्नाटक में ज्वेलरी और वेडिंग इंडस्ट्री को नई पहचान मिलेगी। व्यापार और समाज – दोनों को जोड़ने का यह प्रयास जीतो की कार्यशैली का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस आमंत्रण प्रक्रिया में जीतो बेंगलुरु नॉर्थ की टीम से श्री प्रितेश जैन (सचिव), श्री सुरेश गन्ना (कन्वीनर), श्री संजीव गन्ना (सह-कन्वीनर), श्री राकेश पोखरना (मैनेजिंग कमेटी सदस्य), श्री प्रवीण गन्ना, श्री प्रमोद भंडारी (सदस्य) एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। ‘जीतो जेवर एक्सपो एवं द ब्राइडल स्टोरी’ न केवल व्यापार जगत के लिए एक बड़ा अवसर होगा, बल्कि विवाह से जुड़ी हर आवश्यकता को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराकर समाज में एक नई सोच और सुविधा का मार्ग प्रशस्त करेगा।
जीतो बेंगलुरु नॉर्थ मैनेजिंग कमिटी ने ‘जीतो जेवर एक्सपो एवं द ब्राइडल स्टोरी’ में कर्नाटक उप मुख्यमंत्री सीएम को किया आमंत्रित
Highlights
- उप मुख्यमंत्री "डी. के. शिवकुमार" बढ़ाएंगे एक्सपो का गौरव

