“फ्लेम्स टू फ्रीडम” में स्वतंत्रता संग सुरक्षा का संदेश
बैंगलोर। जीतो लेडीज़ विंग बैंगलोर नॉर्थ द्वारा “Flames to Freedom” नामक एक प्रेरणादायक और जागरूकता से भरपूर कार्यक्रम का आयोजन राजाजीनगर फायर स्टेशन में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता का संदेश देते हुए समाज में फायर सेफ्टी और सुरक्षा के महत्व को उजागर करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अग्निशमन अधिकारी श्री प्रदीप जी. सी. रहे। उन्होंने फायर सेफ्टी एवं प्रिवेंशन पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया और लाइव डेमो के माध्यम से आपातकालीन परिस्थितियों में उठाए जाने वाले जरूरी कदम समझाए। उन्होंने आग से बचाव के सरल उपाय जैसे– फायर एक्सटिंग्विशर का उपयोग, गैस व बिजली की सुरक्षा, धुएँ से बचाव के तरीके एवं समय रहते फायर एग्ज़िट की जानकारी रखने पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम की शुरुआत बिंदु नाहर द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य से हुई। तत्पश्चात चेयरपर्सन श्रीमती लक्ष्मी बाफना ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। इस अवसर पर जीतो लेडीज़ विंग बैंगलोर नॉर्थ की ओर से सभी जांबाज़ फायर अफसरों को उनकी कार्यनिष्ठा एवं शौर्यता के लिए सम्मानित किया गया।
इस आयोजन में कोर मेंबर्स सुमन वेदमुथा, तनुजा मेहता एवं समिति सदस्य बिंदु नाहर, नेहा भंडारी, लेखा गांधी ने सक्रिय योगदान दिया। हास्य और जागरूकता से भरपूर एक नाट्य प्रस्तुति मोना आंचलिया, सरिका जैन एवं नेहा भंडारी द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित जनों को हँसाया भी और सिखाया भी। आगामी कार्यक्रम “जीतो ज़ेवर एक्सपो एवं द ब्राइडल स्टोरी” के बारे में भी जानकारी दी गई और सभी को इस विशेष लाइफस्टाइल प्रदर्शनी में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन चीफ़ सेक्रेटरी रक्षा छाजेड़ ने किया। उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग और समर्पण की सराहना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
जीतो लेडीज़ विंग बैंगलोर नॉर्थ द्वारा राजाजीनगर फायर स्टेशन में विशेष आयोजन

