मुंबई। वित्तीय जागरूकता और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नई पहल के तहत भरतकुमार सोलंकी ने प्रधानमंत्री कार्यालय, वित्त मंत्रालय, नीति आयोग एवं अन्य संबंधित विभागों को “हर घर SIP अभियान” का प्रस्ताव मेल द्वारा प्रस्तुत किया हैं। इस अभियान का उद्देश्य हर भारतीय परिवार को म्यूचुअल फंड में नियमित निवेश (SIP) के माध्यम से आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना हैं।
यह प्रस्ताव 15 अगस्त के अवसर पर “जनता की आर्थिक आज़ादी” का राष्ट्रीय मिशन घोषित करने की मांग करता हैं। इसके अंतर्गत प्रधानमंत्री SIP मिशन, SIP साक्षरता महोत्सव, टैक्स प्रोत्साहन और SIP एम्बेसडर योजना जैसी पहलें शामिल हैं। सोलंकी ने इस अभियान को आत्मनिर्भर भारत और निवेशक राष्ट्र के निर्माण से जोड़ा हैं और उम्मीद जताई हैं कि सरकार इस जनहित प्रस्ताव को गंभीरता से लेकर अमल में लाएगी।
भरतकुमार सोलंकी, जिन्होंने यह प्रस्ताव भेजा हैं, का मानना हैं कि भारत को “उधारी से उभरते समाज” से “निवेशकों के राष्ट्र” में बदलने के लिए SIP एक शक्तिशाली माध्यम बन सकता हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान केवल बचत की बात नहीं करता, बल्कि यह आर्थिक सुरक्षा, ईएमआई-मुक्त जीवनशैली और वित्तीय अनिश्चितताओं से आज़ादी की दिशा में राष्ट्रव्यापी कदम हो सकता हैं। इस प्रस्ताव का उद्देश्य सरकार और नागरिकों के बीच एक नए आर्थिक समझौते की शुरुआत करना हैं, जहाँ हर परिवार निवेश के ज़रिए अपने भविष्य को सुरक्षित और समृद्ध बना सके।
प्रस्ताव प्रस्तुतकर्ता का संक्षिप्त परिचय:
भरतकुमार सोलंकी, वित्तीय विषयों पर जागरूकता अभियान चलाने वाले एक स्वतंत्र लेखक और सामाजिक चिंतक हैं, जो ग्रामीण और शहरी भारत के बीच आर्थिक समानता और निवेश शिक्षा को लेकर सक्रिय हैं।

