मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल के तत्वावधान में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मण्डल सांताक्रुज द्वारा क्षेत्रिय कार्यशाला लक्ष्य का आयोजन 7 जुलाई 2025 को किया गया जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती सरिता जी डागा ने की, अखिल भारतीय तेरापंथ महिला महामंत्री श्रीमती नीतू जी ओस्तवाल,एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती तरुणा जी बोहरा की विशिष्ट उपस्थिति रही। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला से संरक्षिका श्रीमती प्रकाश देवी तातेड, श्रीमती शांता जी पुगलिया,परामर्शक श्रीमती विमला जी नाहटा, महाराष्ट्र प्रभारी श्रीमती निर्मला जी चंडालिया, कार्यसमिति सदस्य श्रीमती संगीता जी चपलोत, जुली जी मेहता, अल्का जी मेहता की गरिमामय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का आरंभ नमस्कार महामंत्र से हुआ, सांताक्रुज महिला मण्डल ने प्रेरणा गीत की प्रस्तुती दी, तत्पश्चात सांताक्रुज महिला मण्डल अध्यक्षा श्रीमती मोना जी नौलखा ने अध्यक्षीय व्यक्त्वय द्वारा सभी का स्वागत किया, नववधू ईशिता बाफना ने बहुत ही सुंदर स्वागत गीत की प्रस्तुती दी, प्रकाश जी तातेड ने प्रमुखा श्री विश्रुतविभा जी द्वारा प्रदत संदेश वाचन किया, कोषाध्यक्ष श्रीमती तरुणा जी बोहरा ने बताया कि यदि हम जीवन में कोई लक्ष्य बना ले तो मंजिल दूर नहीं। सांताक्रुज महिला मण्डल ने एक काव्यात्मक प्रस्तुति दी, जिसमें सरिता जी के vision संस्कार सेतु को प्रॉप्स द्वारा दर्शाया गया। राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती नीतू जी ओस्तवाल ने बहुत ही सुंदर उदाहरण के द्वारा बताया कि हम लक्ष्य से डरे ना,राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सरिता जी डागा ने कहा कि मुम्बई में परिसीमन होने के बाद भी सभी क्षेत्र अच्छा कार्य कर रहे है और सांताक्रुज महिला मण्डल ने भी अपनी जागरूकता का परिचय दिया है। अंत में सरिता जी डागा द्वारा लक्ष्य कार्यशाला का certificate प्रदान किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन कोषाध्यक्ष श्रीमती रेखा जी धाकड़ एवं आभार मंत्री श्रीमती सुमित्रा जी कोठारी ने किया। सांताक्रुज महिला मण्डल से संरक्षिका, कन्यामंडल एवं बहनों की अच्छी उपस्थिति रही।

