बोईसर। आचार्य श्री भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी वर्ष शुभारंभ पर भव्य आयोजन बोईसर श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा बोईसर के तत्वाधान में आचार्य श्री भिक्षु के जन्म वर्ष पर विश्व चेतना वर्ष के उपलक्ष में समता भवन में तेरापंथ महिला मंडल द्वारा दिव्या राठौड और सविता राठौड ने कार्यक्रम की शुरुआत की। नमस्कार महामंत्र को 3 बार बोल कर की गई ।5 मिनट ओम भिक्षु जय भिक्षु का जाप कराया गया ।और उसके बाद भिक्षु मारे प्रगटिया जी भरत खेतर में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा बोईसर के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोलंकी ने आए हुए ।सभी धर्म प्रेमी भाई बहनों का स्वागत और आभार व्यक्त किया। गया । सभा के संरक्षक श्री राजू भाई बाफना ने मधुर गीतिका का संगान किया ।
महासभा सदस्य दिलीप राठौड़ ने भिक्षु स्वामी के 300 वे जन्म पर अपने विचार व्यक्त किया। यह वर्ष आचार्य श्री भिक्षु त्रिशताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। और आज आचार्य भिक्षु के 300 वा जन्मदिवस वर्ष शुभारंभ हो गया है इस वर्ष आचार्य भिक्षु का ज्यादा से ज्यादा स्वाध्याय करने का संकल्प करना है एवं आचार्य भिक्षु के सिद्धांत एवं विचारों से अवगत करवाना हैअंत में विघ्न हरण मंगल करण तीन बार सामूहिक उच्चारण करने के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। तेरापंथ युवक परिषद द्वारा ब्लड डोनेशन बैनर का अनावरण समता भवन में भी किया गया ।

