बोरज। साध्वी प्रज्ञाश्री जी आदि ठाणा-4 के पावन सान्निध्य में प्रेक्षा ध्यान की दूसरे दिन की सुंदर कार्यशाला का आयोजन 4 जुलाई 2025 को बोरज (राजस्थान) में किया गया। इस अवसर पर साध्वी श्री प्रज्ञाश्री जी ने प्रेक्षाध्यान के सूत्रों के बारे में बहुत अच्छी जानकारी दी।
बोरज में वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षिका श्रीमती विमला देवी दुगड ने प्रेक्षाध्यान के प्रयोग आसन प्राणायाम करवाये। प्रेक्षाध्यान की विस्तृत जानकारी प्रदान की। अपने गांव की बेटी प्रेक्षाध्यान के क्षेत्र में इतनी आगे बढ़ गई देखकर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की व आत्मतोष का अनुभव किया।
श्रीमती विमला देवी दुगड वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड के साथ 28 वर्षों से प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र का संचालन कर रही है। यह केंद्र पूरे विश्व में नंबर वन पर है तथा 28 वर्षों में एक भी दिन कभी बंद नहीं रहा।
इस केंद्र पर परम् पावन आचार्य श्री महाश्रमणजी की विशेष कृपा दृष्टि हमेशा बरसती रहती है ।किसी भी कार्य को 28 वर्षों तक लगातार चलाना चलना कोई आसान काम नहीं है कि यह सब गुरु कृपा से ही संभव है। वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड एवं श्रीमती विमला देवी दुगड । दुगड दंपति की भारतवर्ष में 700 कार्यशालाओं का सफलतम आयोजन उनके द्वारा हो चुका है । मुंबई में महोत्सव टी वी चैनल पर नियमित रूप से 7:30 से 8:00 बजे इनका कार्यक्रम टेलीकास्ट होता है हम सबके लिए गर्व की बात है।

