By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बिहार में घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कराएगा चुनाव आयोगः सूत्र
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

बिहार में घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कराएगा चुनाव आयोगः सूत्र

Last updated: June 23, 2025 12:12 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

नयी दिल्ली। चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले घर-घर जाकर मतदाता सूची का गहन सत्यापन कराने की योजना बनायी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आयोग ने मतदाता सूची को पूरी तरह निष्पक्ष और त्रुटिरहित बनाना चाहता है, इसलिये यह कदम उठाने की योजना बनायी है।
चुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों ने रविवार को बताया कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची में नामों के शामिल होने या हटाए जाने में किसी भी प्रकार की गलती या अनियमितता को रोकना है। आयोग यह सुनिश्चित करना चाहता है कि मतदाता सूची पूरी तरह अद्यतन, सत्यापित और निष्पक्ष हो, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सकें।
सूत्रों ने बताया कि आयोग की योजना के तहत इस बार संशोधन की प्रक्रिया में हर घर जाकर मतदाताओं की जानकारी का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। यह सत्यापन कार्य स्थानीय चुनाव कर्मियों और बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ ) द्वारा किया जाएगा। इस प्रक्रिया में यह जांच की जाएगी कि मतदाता सूची में दर्ज प्रत्येक व्यक्ति वास्तव में उस पते पर निवास करता है या नहीं।
एक अधिकारी ने कहा, “हम चाहते हैं कि मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित हो। यह प्रक्रिया पहले भी अपनायी जा चुकी है, लेकिन इस तरह का गहन और कठोर संशोधन अंतिम बार वर्ष 2004 में हुआ था।” उन्होंने कहा कि यह काम पूरी पारदर्शिता और सभी पक्षों की भागीदारी से किया जाएगा।
गौरतलब है कि कई राजनीतिक दल और नागरिक संगठन मतदाता सूची की विश्वसनीयता को लेकर चिंता जता चुके हैं। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने आयोग पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को फायदा पहुंचाने के लिए मतदाता सूची में आंकड़ों की हेराफेरी करने के आरोप लगाए हैं। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने हालांकि इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि आयोग एक विस्तृत प्रोटोकॉल के तहत काम करता है, जिसमें सभी राजनीतिक दलों को प्रक्रियाओं की निगरानी की अनुमति होती है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink1
Previous Article ईरान से 311 भारतीय नागरिकों को लेकर नयी दिल्ली पहुंची उड़ान
Next Article आमेट महिला मंडल ने पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बोइसर महिला मंडल ने किया “उपनिषद-2” का आयोजन
social
August 19, 2026
ए.आर. रहमान, सोनू निगम और हीर के साथ एक्सपीरियंस करें ‘तबस्सुम’, ‘बंटवारा 1947’ के मेकर्स ने शेयर किया एक्सटेंडेड वर्जन
entertainment
August 19, 2026
MBDD ‘रक्तदान कर्तव्यम्’ बैनर अनावरण समारोह
social
August 19, 2026
‘गर्ल डैड’ क्लब: शाहरुख, यश, विराट कोहली और वो सुपरस्टार्स जो अपनी बेटियों पर जान छिड़कते हैं
entertainment
August 19, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?