बैंगलुरु। जे.बी.एन – वी कनेक्ट (जीतो बैंगलोर नॉर्थ) एवं जे.बी.एन – द पावर सर्किल (जीतो चेन्नई प्लस) के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष इंटर चैप्टर वर्चुअल रेफरल मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक में दोनों चैप्टर्स के कुल 45 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी-अपनी 30-सेकंड व्यवसाय पिच के माध्यम से आपसी नेटवर्किंग और व्यापारिक सहयोग को सशक्त किया।
जे.एल.डब्ल्यू बैंगलोर नॉर्थ की अध्यक्षा श्रीमती लक्ष्मी बाफना, मुख्य सचिव श्रीमती रक्षा छाजेड़, जे.एल.डब्ल्यू चेन्नई प्लस की मुख्य सचिव श्रीमती प्रियंका बरडिया एवं कार्यक्रम की कनवेनर श्रीमती स्नेहा जैन ने इस बैठक की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री जैनिक शाह (संरक्षक सदस्य – जीतों अहमदाबाद) उपस्थित रहे, जिन्होंने “वन जे.बी.एन ऐप” पर एक ज्ञानवर्धक और प्रभावशाली प्रस्तुति दी। यह ऐप जे.बी.एन समुदाय के लिए एक समर्पित डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है, जो नेटवर्किंग, रेफरल और व्यापारिक विकास को सहज बनाता है।
बैठक का संचालन जे.बी.एन – वी कनेक्ट से रेफरल हेड श्रीमती मीना जैन, रेफरल लीड श्रीमती लीला पितलिया और रेफरल सचिव सी.ए. सुखदेवी जैन तथा जे.बी.एन – द पावर सर्किल से रेफरल हेड श्रीमती भावना मुथा, रेफरल लीड श्रीमती गुणवंती खांटेड और रेफरल सचिव श्रीमती रेणु कोठारी के नेतृत्व में हुआ।
इस मीटिंग के दौरान दोनों चैप्टरों के सदस्यों के बीच प्रभावी व्यावसायिक संबंध बने, नए व्यापारों की जानकारी साझा हुई, और एक-दूसरे को रेफरल प्रदान किए गए। इस सहयोगात्मक वातावरण ने न केवल सदस्यों के आत्मविश्वास को बढ़ाया, बल्कि उन्हें व्यापारिक दृष्टिकोण से नई दिशा भी प्रदान की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ गरिमामय ढंग से किया गया।
जे.बी.एन – वी कनेक्ट एवं जे.बी.एन – द पावर सर्किल द्वारा इंटर चैप्टर रेफरल मीटिंग का सफल आयोजन

