कौन कहता है सुपरहीरो बनने के लिए केप पहननी ज़रूरी है? कभी-कभी बस एक पारसी सदरा और एक प्यारी सी झप्पी ही काफी होती है! इस फ़ादर्स डे पर एक्टर-डायरेक्टर कायोज़े ईरानी ने अपने पापा, बॉलीवुड के फेवरेट बोमन ईरानी, को एक ऐसा ट्रिब्यूट दिया जिसने सबका दिल पिघला दिया।
इंस्टाग्राम पर कायोज़े ने लिखा- “सुपरमैन कहलाने के लिए केप पहनने की ज़रूरत नहीं होती, कभी-कभी एक पारसी सदरा और कडल काफी होता है!” यानि सुपरहीरो होना दिल की बात है – और हाँ, थोड़ी ट्रेडिशनल स्टाइल की भी!
इस पोस्ट ने फैंस के चेहरों पर मुस्कान ला दी — कमेंट्स में ईरानी परिवार की प्यारी केमिस्ट्री, ह्यूमर और उस खास बॉन्ड की जमकर तारीफ हुई, जो हर जनरेशन को जोड़ देता है।
https://www.instagram.com/stories/kayozeirani/3655281189851924924?utm_source=ig_story_item_share&igsh=MWR4dHZzaGI3N2Zodg==
सच में, सदरा वाला ये सुपरमैन सबका दिल जीत ले गया!
कायोज़े ईरानी ने फ़ादर्स डे पर बोमन ईरानी को कहा- ‘सदरा वाला सुपरमैन’!

