सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आतंकी गतिविधियों को लेकर आइबी का अलर्ट, यूपी आतंकियों के निशाने पर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

आतंकी गतिविधियों को लेकर आइबी का अलर्ट, यूपी आतंकियों के निशाने पर

Last updated: December 31, 2018 7:04 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

अमरोहा: देश की प्रमुख सुरक्षा एजेंसियों से मिल रहे इनपुट भविष्य के लिए अच्छे संकेत नहीं दे रहे हैं। इनपुट मिला है कि प्रदेश आतंकियों के निशाने पर है। इसे लेकर इंटेलिजेंस ब्यूरो ने अलर्ट जारी कर दिया है। संकेत मिले हैं कि जाकिर मूसा समेत कई आतंकी प्रदेश में पनाह लिए हुए हैं और बड़ी वारदात की फिराक में हैं। लिहाजा खुफिया एजेंसियां सुरागरशी में जुटी हैं। पश्चिम उप्र के कई जिले संवेदनशील घोषित कर दिए गए हैं। 31 दिसंबर और एक जनवरी को विशेष सतर्कता बरतने का अलर्ट जारी किया गया है। जल्द ही बड़ी सफलता मिलने का दावा भी किया जा रहा है।
प्रदेश में ताबड़तोड़ कार्रवाई 
आइबी के सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश आतंकियों के निशाने पर है। जिस प्रकार से खुफिया एजेंसियां प्रदेश में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही हैं और सफलता मिल रही है, उससे साफ जाहिर है कि प्रदेश में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। कुंभ मेला, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद के साथ ही पश्चिम उप्र में मेरठ, अमरोहा, बिजनौर, सम्भल और मुरादाबाद जैसे जनपद में आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इस क्रम में 31 दिसंबर व एक जनवरी के लिए सभी जिलों के अधिकारियों को सतर्कता बरतने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
बैंक का कर्जदार भी इरशाद
आइएस के यूपी चीफ मुफ्ती सुहैल के सहयोगी के रूप में पकड़े गए इरशाद पर दो बैंकों का 85 हजार रुपये का कर्ज भी है। उसने ऑटो खरीदने और मकान बनाने के लिए यह कर्ज लिया था। परिजनों ने रविवार को कहा कि वह मेहनतकश इंसान है। साजिश के तहत उसे देशद्रोही बनाया जा रहा है। बुधवार को एनआइए और एटीएस ने नगर के मुहल्ला मुल्लाना में आइएस के यूपी चीफ मुफ्ती सुहैल को गिरफ्तार कर उसके घर से विस्फोटक बरामद किया था। साथ ही गांव सैदपुर इम्मा निवासी सगे भाइयों सईद व रईस को भी पकड़ा था। टीम ने चौथी गिरफ्तारी मुहल्ला पचदरा निवासी ऑटो चालक इरशाद के रूप में की थी। इरशाद पर मुफ्ती सुहैल की मदद करने का आरोप है। रविवार को उसके भाई औरंगजेब ने बताया इरशाद पर दो बैंक का कर्ज है। प्राइवेट बैंक से उसने ऑटो खरीदने के लिए 35 हजार रुपये का तो मकान बनवाने के लिए 50 हजार रुपये का लोन लिया था। तर्क दिया कि इरशाद अगर आतंकी गतिविधियों में शामिल होता तो कर्ज लेने की क्या जरूरत थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बिग बॉस 12: दीपिका कक्कड़ बनी विजेता
Next Article कृषि कर्ज माफी पर आरबीआइ ने फिर दी चेतावनी, बैंकों को रास नहीं आई कर्ज माफी योजना

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बोरीवली में मेडिकल कैंप और सीपीआर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
Mumbai / Maharshtra
September 25, 2026
नेस्ले इंडिया ने लालबागचा राजा के साथ अपना जुड़ाव जारी रखा, ‘गुड फूड, गुड लाइफ’ के साथ मनाई मुंबई की उत्सव भावना
Business Mumbai / Maharshtra
September 25, 2026
विलेपार्ले (मुंबई) गोयल भवन के प्रांगण में २२४ वें आचार्य श्री भिक्षु चरमोत्सव कार्यक्रम का सुंदर आयोजन
social
September 25, 2026
अनिल कपूर ने अपने गेम शो पर खोला कपूर परिवार का राज़: “खाने से ज़्यादा मज़ा खिलाने में है!”
entertainment
September 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?