सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ‘कंतारा: चैप्टर 1’ के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग हुई शुरू
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

‘कंतारा: चैप्टर 1’ के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग हुई शुरू

Last updated: May 8, 2025 12:59 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

2022 में रिलीज हुई ‘कंतारा’ ने पूरे देश में तहलका मचा दिया था। भारत की जड़ों से जुड़ी इस कहानी ने बिना किसी बड़े प्रमोशन के कमाल कर दिखाया और सबसे बड़ी स्लीपर हिट साबित हुई। अब इसी जबरदस्त सफलता के बाद ‘कंतारा: चैप्टर 1’ की तैयारी जोरों पर है और दर्शक इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।पोस्टर ने पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है और फिल्म अपने आप में भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक मानी जा रही है। इसी बीच, जबरदस्त इंतजार के बीच ‘कंतारा: चैप्टर 1’ का फाइनल शूटिंग शेड्यूल शुरू हो चुका है।
‘कंतारा: चैप्टर 1’ का आखिरी शेड्यूल आज से शुरू हो गया है। शूटिंग कुंडापुरा से करीब 20 किलोमीटर दूर हो रही है। ये फिल्म अपने फाइनल स्टेज में है और जल्द ही इससे जुड़े और अपडेट्स भी सामने आएंगे।
होम्बले फिल्म्स ने 2022 की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की विरासत को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ‘कंतारा: चैप्टर 1’ को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनाने के लिए जोरदार मेहनत की जा रही है। इसके लिए मेकर्स ने एक भव्य युद्ध सीन तैयार किया है, जिसे नेशनल और इंटरनेशनल स्पेशलिस्ट्स की टीम ने मिलकर तैयार किया है। इस सीक्वेंस के लिए 500 से ज्यादा ट्रेन्ड फाइटर्स को हायर किया गया है, जिन्होंने अब तक का सबसे अलग और धमाकेदार एक्शन सीन तैयार किया है। इस पावर-पैक्ड सीक्वेंस में 3000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे बड़े सीक्वेंसेज़ में से एक बनाता है।
इतने बड़े सीन के लिए जबरदस्त तैयारी की जरूरत थी, इसलिए एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी ने 3 महीने तक घुड़सवारी, कलारीपयट्टू और तलवारबाजी की खास ट्रेनिंग ली। ऋषभ ने इस दमदार वॉर सीक्वेंस को परफेक्ट बनाने के लिए अपना पूरा दमखम लगा दिया है। इस बड़े सीन के लिए मेकर्स ने कर्नाटक के पहाड़ों में एक खास असली लोकेशन चुनी। करीब 25 एकड़ में फैले इस गांव में होम्बले फिल्म्स ने करीब 45-50 दिन तक शूटिंग की।
अपनी बेहतरीन कहानी, शानदार विज़ुअल्स और दिल से दी गई परफॉर्मेंस के साथ कंतारा ने भारतीय सरहदों से भी बाहर के दर्शकों से भी खूब जुड़ाव बनाया। इसकी लोक परंपराओं की सच्ची झलक और बेहतरीन कहानी ने इसे एक बड़ी हिट बना दिया, जिससे फिल्म ने दुनिया भर में एक मजबूत फैनबेस बना लिया है।
असल में, कंतारा: चैप्टर 1 के साथ फिल्म का स्तर और भी ऊंचा जाने वाला है, जो दर्शकों को एक और ज़्यादा दिलचस्प सिनेमा का अनुभव देगा। अब, होम्बले फिल्म्स की कंतारा: चैप्टर 1, 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज होने वाली है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article #Bhojpuri: फिल्म टुनटुन का गाना ‘राजा भइया के वेलकम’ हुआ रिलीज
Next Article Découvrez Cresus Casino : Une Référence Incontournable du Jeu en Ligne en France

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दिल्ली में पत्रकारों से दुर्व्यवहार के विरोध में बस्ती में प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
state
October 12, 2026
हनुमान की अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई की शुरुआत, जिओहॉटस्टारने जारी किया ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 7 का ट्रेलर
entertainment
October 12, 2026
तापसी पन्नू ने ‘गांधारी’ की ग्लोबल कामयाबी पर तोड़ी चुप्पी, खुद स्टंट करने पर भी की खुलकर बात
entertainment
October 12, 2026
केरल विधानसभा में लाया जा सकता है CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव
national
October 12, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?