By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 30 साल के करियर में पहली बार सितारे ज़मीन पर के जरिए सीक्वल कर रहे हैं आमिर खान
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

30 साल के करियर में पहली बार सितारे ज़मीन पर के जरिए सीक्वल कर रहे हैं आमिर खान

Last updated: May 6, 2025 2:58 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

‘सितारे ज़मीन पर’ का पोस्टर आते ही लोगों को इस मच अवेटेड फिल्म की पहली झलक मिल गई है। इससे फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है, और सबसे बड़ी बात यह है कि आमिर खान काफी समय बाद बड़े पर्दे पर इस फिल्म के जरिए लौट रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि जिस तरह पहली फिल्म लोगों के दिलों में खास जगह रखती है, वैसे ही ये आमिर खान के करियर की पहली सीक्वल फिल्म है और वो भी तीन दशकों में पहली बार।
जी हां, आमिर खान ने अब तक कभी किसी फिल्म का सीक्वल नहीं किया। इंडियन सिनेमा को कई ब्लॉकबस्टर देने के बावजूद वो किसी भी सीक्वल का हिस्सा नहीं बने, लेकिन सितारे ज़मीन पर उनकी फिल्मोग्राफी की पहली सीक्वल फिल्म होगी, जो इसे और भी खास बना देती है।
ध्यान देने वाली बात ये है कि सितारे ज़मीन पर, 2007 में आई तारे ज़मीन पर की स्पिरिचुअल सीक्वल है। उस फिल्म में ईशान नाम के 8 साल के बच्चे की कहानी दिखाई गई थी, जो कला में बेहद प्रतिभाशाली था लेकिन डिस्लेक्सिया से जूझ रहा था। उसके नए आर्ट टीचर निकुंभ (आमिर खान) को उसकी ये परेशानी समझ आती है। ये फिल्म लोगों के दिलों को छू गई थी और आज भी हमारी यादों में खास जगह बनाए हुए है।
इसके अलावा, सितारे ज़मीन पर के ज़रिए आमिर खान प्रोडक्शंस 10 नए चेहरों को लॉन्च कर रहा है। इनमें आरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर शामिल हैं। इस फिल्म का निर्देशन आर. एस. प्रसन्ना ने किया है, जो पहले शुभ मंगल सावधान जैसी सामाजिक रुकावटों को तोड़ने वाली हिट फिल्म भी बना चुके हैं। उन्होंने ऑन ए क्वेस्ट नाम की फिल्म भी प्रोड्यूस और डायरेक्ट की थी, जो स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती की बायोपिक है, वही गुरु जिन्होंने चिन्मय मिशन की नींव रखने की प्रेरणा दी थी। प्रसन्ना हमेशा से ही सोचने पर मजबूर करने वाला और दिल को छू लेने वाला सिनेमा बनाते आए हैं।
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी सितारे ज़मीन पर में आमिर खान और जेनेलिया डिसूज़ा अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूज़िक दिया है शंकर-एहसान लॉय ने। इसकी स्क्रिप्ट दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है, जबकि रवि भगचंदका भी प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हैं। आर. एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ”टर्म प्लान – सफर का साथी… जो खुद टिकट लेकर नहीं चढ़ता”
Next Article एकता कपूर ने WAVES समिट 2025 में लॉन्च की ‘मध्यप्रदेश 2.0’ फिल्म पॉलिसी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, विजय ने सरकार बनाने का दावा किया पेश
national
May 6, 2026
भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के कारण महाराष्ट्र में हर दिन 8 किसानों की आत्महत्या, अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से किसान बर्बाद होंगे: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
May 6, 2026
राघव जुयाल और कोमल पावस्कर की नई जोड़ी है ‘इकाई’ की सबसे बड़ी खासियत
entertainment
May 6, 2026
कॉन्टेंट क्वीन एकता कपूर के 8 आइकॉनिक किरदार जो घर-घर में बने पहचान
entertainment
May 6, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?