By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अक्षय तृतीया महोत्सव : 450 तपस्वियों ने महातपस्वी महाश्रमण के समक्ष किया पारणा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

अक्षय तृतीया महोत्सव : 450 तपस्वियों ने महातपस्वी महाश्रमण के समक्ष किया पारणा

Last updated: April 30, 2025 11:24 pm
Surabhi Saloni
Share
8 Min Read
SHARE
Highlights
  • डीसा की धरा पर आयोजित अक्षय तृतीया महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु 
  • धर्म करने वाली आत्मा होती है शुद्ध : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण 
  • चतुर्विध धर्मसंघ को आचार्यश्री ने प्रदान किया मंगल आशीष 
  • सात साधु-साध्वियों ने भी अपने आराध्य के समक्ष की किया वर्षीतप का पारणा 
30.04.2025, बुधवार, डीसा, बनासकांठा (गुजरात)। वैशाख शुक्ला तृतीया अर्थात् अक्षय तृतीया का दिन गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा के इतिहास के लिए मानों अक्षय इतिहास सृजित कर गया। इस नगर ने पहली बार जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा के प्रणेता, मानवता के मसीहा, महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल सन्निधि में अक्षय तृतीया का महामहोत्सव बनाया। इस महोत्सव में देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों से साढे चार सौ अधिक तपस्वियों ने अपने आराध्य को ईक्षु रस का दान कर अपने का पारणा किया तो वहीं युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी के मुखारविंद से आज के दिन कितने-कितने श्रद्धालुओं ने पुनः आशीर्वाद प्राप्त कर अगले वर्षीतप की तपस्या के पथ पर अग्रसर हो उठे।
जी हां! भक्ति, श्रद्धा, तप और दान के अनुपम दृश्य का साक्षात् अवलोकन कर रहा डीसा नगर। मंगलवार को डीसा में अपनी धवल सेना के साथ मंगल प्रवेश करने वाले जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल सन्निधि में बुधवार को अक्षय तृतीया महोत्सव का आयोजन प्रातः साढे बजे से ही प्रारम्भ हो गया।
श्री महाराणा प्रताप स्कूल परिसर में बने भव्य एवं विशाल ‘अक्षय समवसरण’ में सुबह से ही देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालु उपस्थित होने लगे। कार्यक्रम का शुभारम्भ होने से पूर्व ही समवसरण श्रद्धालुओं से जनाकीर्ण नजर आ रहा था। डीसा नगर पहली बार ऐसे आध्यात्मिक आयोजन को देखने को लालायित नजर आ रहा था।
निर्धारित समय पर युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी अक्षय समवसरण के पण्डाल में विराजमान हुए तो पूरा वातावरण जयघोष से गुंजायमान हो उठा। आचार्यश्री के मंगल महामंत्रोच्चार से ‘अक्षय तृतीया’ समारोह का शुभारम्भ हुआ। सर्वप्रथम साध्वीवर्या साध्वी सम्बुद्धयशाजी ने गीत का संगान किया। साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभाजी ने अक्षय तृतीया और तपस्या के महत्त्व को व्याख्यायित किया। मुख्यमुनिश्री महावीरकुमारजी ने भगवान ऋषभ के जीवन पर प्रकाश डाला।
तत्पश्चात तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी ने अपनी मंगलवाणी से सम्पूर्ण जनता को पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि जिस आदमी का मन सदा धर्म मंे रत रहता है, उसे देव भी नमस्कार करते हैं। देव नमस्कार करें अथवा न भी करें, किन्तु धर्म करने वाले की आत्मा शुद्ध बनती है। धर्म के तीन प्रकार बताए गए हैं-अहिंसा, संयम और तप।
आज अक्षय तृतीया का समारोह मुख्यतया तप धर्म से सम्बद्ध है। एक तपःकालावधि की सम्पन्नता का दिन है। परम आराध्य, परम स्तवनीय भगवान ऋषभ का वर्षीतप आज के दिन सम्पन्न हुआ था। भगवान ऋषभ इस भरतक क्षेत्र के वर्तमान अवसर्पिणी काल के प्रथम तीर्थंकर, प्रथम केवली और प्रथम चक्रवती हुए। उनके जीवन पर दृष्टिपात किया जाए तो उनका जीवन अनेक आयामों का स्पर्श करने वाला रहा। भगवान ऋषभ ने गृहस्थ का जीवन भी व्यतित किया। उन्होंने उस दौरान प्रशिक्षण और उपदेश किया। वे जीवन में राजनीति के रूप में शासन-प्रशासन को भी संभाला। वे राजा बने और उन्होंने राजा के कर्त्तव्यों का भी पालन किया। एक समय के बाद उन्होंने राज-काज का परित्याग किया। अपने पुत्रों को व्यवस्था संभलाई और संन्यास के मार्ग पर आगे बढ़ गए। उनसे गृहस्थ को प्रेरणा लेनी चाहिए कि समय आने पर अपने जीवन में मोड़ लेना चाहिए और अपने जीवन को साधना के मार्ग पर लगाने का प्रयास करना चाहिए। भगवान ऋषभ ने चैत्र कृष्णा नवमी को साधुपन स्वीकार किया था। साधुपन के बाद लोगों ने भगवान ऋषभ को भिक्षा में अन्न आदि दान ही नहीं दिया तो उनके वर्षीतप हो गया। बारह महीने से भी ज्यादा समय उनकी तपस्या हो गई। उसके बाद आज का दिन आया और आज के दिन श्रेयांशजी द्वारा उन्हें पेय प्राप्त हुआ और उनकी तपस्या सम्पन्न हुई।
आज के दिन वर्षीतप का पारणा होता है। यह सुन्दर साधना का उपक्रम लगता है। एक दिन खाना और एक दिन नहीं खाना। कई साधु-साध्वियां तो वर्षीतप के साथ विहार आदि का कार्य भी करते हैं। वर्षीतप तो तपस्या है ही, स्वाध्याय को भी तपस्या कहा गया है। श्रुत की आराधना की जाती है। मुख्यमुनिश्री तो हमारे बहुश्रुत परिषद के संयोजक हैं। इसमें सात सदस्य हैं। साध्वीप्रमुखाजी, साध्वीवर्याजी, मुनि दिनेशकुमारजी, बाहर में मुनिश्री उदितकुमारजी स्वामी, शासन गौरव साध्वी राजीमतीजी और शासन गौरव साध्वी कनकश्रीजी ‘लाडनूं’ इसके सदस्य हैं। हमारे कितने साधु-साध्वियां आगम कार्य से जुड़े हुए हैं। आचार्यश्री महाप्रज्ञजी ने श्रुताराधना के रूप में कितनी तपस्या की होगी। इसी प्रकार सेवा भी तपस्या है। साधु-साध्वियां सेवा का प्रयास भी करते हैं। हमारे साधु-साध्वियां निर्देश देते ही सेवा-सहयोग के लिए तत्पर हो जाते हैं।
आचार्यश्री ने वर्षीतप के दौरान के नियमों का वाचन किया। आचार्यश्री ने इच्छुकों को अगले वर्षीतप का प्रत्याख्यान कराया। तदुपरान्त गत वर्ष में वर्षीतप करने वालों को आलोयणा प्रदान करते हुए कहा कि किसी प्रकार का दोष लगा हो तो 13 सामायिक करना है। वर्षीतप करने वाले साधुवाद के पात्र हैं। यह अच्छा क्रम चलते रहना चाहिए। आज अक्षय तृतीया है और आज के दिन मंत्री मुनिश्री सुमेरमलजी स्वामी लाडनूं छह वर्ष पूर्व जयपुर में महाप्रयाण हो गया था। उनके पास अच्छा ज्ञान था। उन्होंने अपने ढंग से धर्मसंघ की सेवा की। आचार्यश्री ने उनकी स्मृति की। आचार्यश्री ने चतुर्विध धर्मसंघ को साधना करने की प्रेरणा प्रदान की। समाज की विभिन्न संस्थाओं द्वारा धार्मिक-आध्यात्मिक कार्य करते रहने की प्रेरणा प्रदान की। आज का अक्षय तृतीया का कार्यक्रम डीसा में हो रहा है। यहां मुनि शांतिकुमारजी से हुए हैं। डीसा के सभी जैन एवं जैनेतर परिवार अच्छे धर्म के मार्ग पर चलते रहें।
मंगल आशीष प्रदान करने के उपरान्त आचार्यश्री ने भगवान ऋषभ के वर्षीतप के पारणे से संदर्भित गीत का संगान भी किया। तदुपरान्त अक्षय तृतीया प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष री विनोद बोरदिया ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। तेरापंथ महिला मण्डल-डीसा ने गीत का संगान किया। अखिल भारतीय अणुव्रत न्यास की ओर श्री शांतिलाल जैन ने कुछ जानकारी दी। डीसा ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति दी।
इसके उपरान्त आरम्भ हुआ आचार्यश्री को ईक्षुरस का दान देकर वर्षीतप का पारणा करने का प्रारम्भ। सर्वप्रथम तीन साध्वीवृंद और चार संतवृंद ने आचार्यश्री के समक्ष अपने वर्षीतप सम्पन्न किए। इसके उपरान्त श्रावक-श्राविकाओं ने ईक्षुरस का आचार्यश्री के समक्ष रखे पात्र मंे ईक्षुरस का दान करते हुए अपना-अपना वर्षीतप सम्पन्न किया। यह दृश्य डीसावासियों को अभिभूत करने वाला था।
डीसा के विधायक श्री प्रवीणभाई माली ने आचार्यश्री के दर्शन करने के उपरान्त अपनी श्रद्धाभिव्यक्ति दी और आचार्यश्री से मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मुथाजी एंड कंपनी को मिला 1.30 करोड़ इंश्योरेंस क्लेम
Next Article कांदिवली राजभवन प्रांगण में अक्षय तृतीया महोत्सव का भव्य आयोजन संपन्न

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, विजय ने सरकार बनाने का दावा किया पेश
national
May 6, 2026
भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के कारण महाराष्ट्र में हर दिन 8 किसानों की आत्महत्या, अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से किसान बर्बाद होंगे: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
May 6, 2026
राघव जुयाल और कोमल पावस्कर की नई जोड़ी है ‘इकाई’ की सबसे बड़ी खासियत
entertainment
May 6, 2026
कॉन्टेंट क्वीन एकता कपूर के 8 आइकॉनिक किरदार जो घर-घर में बने पहचान
entertainment
May 6, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?