सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कृष्ण-सुदामा की दोस्ती का नया भजन वायरल: विधि देशवाल ने ‘मेरे यार मुरारी रे’ में सुदामा की व्यथा को किया बयां
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

कृष्ण-सुदामा की दोस्ती का नया भजन वायरल: विधि देशवाल ने ‘मेरे यार मुरारी रे’ में सुदामा की व्यथा को किया बयां

Last updated: April 21, 2025 1:45 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

भक्ति संगीत की मशहूर गायिका विधि देशवाल ने अपने नए भजन ‘मेरे यार मुरारी रे’ से एक बार फिर श्रोताओं के दिलों को छू लिया है। यह भजन कृष्ण और सुदामा की अमर दोस्ती का एक नया पहलू प्रस्तुत करता है। इस भजन में सुदामा की भावनाओं को विधि ने अपनी आवाज में बेहद खूबसूरती से पेश किया है। गाने में सुदामा कृष्ण से अपने मन की बात कहते हैं। वे अपने जीवन की कठिनाइयों को छिपाते हुए कृष्ण से झूठ बोलते हैं, ताकि अपनी कमजोरी न दिखे।
संगीतकार लवली शर्मा और प्रोड्यूसर विनय बंसल के कुशल निर्देशन में तैयार हुआ यह भजन श्रोताओं को बार-बार सुनने पर मजबूर कर रहा है। गाने के वीडियो और संगीत की खूबसूरत प्रस्तुति ने इसे और भी आकर्षक बना दिया है। यूट्यूब पर रिलीज होते ही भजन वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर श्रोताओं ने इसे खूब पसंद किया और लाखों लोगों ने इसे देखा। विधि देशवाल, जिन्होंने पहले ‘बता मेरे यार सुदामा रै’ से प्रसिद्धि पाई थी, इस नए भजन के साथ एक बार फिर भक्ति संगीत में अपनी विशेष पहचान को और मजबूत किया है। इसके साथ ही विधि देशवाल के फैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस गाने को शेयर कर दिया, जिससे गाने का क्रेज और बढ़ गया।

विधि देशवाल का यह गाना
सिर्फ एक भजन नहीं, बल्कि एक खूबसूरत दोस्ती की कहानी है, जो भगवान कृष्ण और उनके भक्त सुदामा के बीच की पवित्र मित्रता को दर्शाता है। यह गाना उन लोगों के लिए है, जो कृष्ण और सुदामा के रिश्ते को समझते हैं और महसूस करते हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article यश राज फिल्म्स ने की ‘मर्दानी 3’ के रिलीज़ की घोषणा,  रानी मुखर्जी का दमदार फर्स्ट लुक हुआ रिलीज़
Next Article TPF मुंबई वेस्टर्न ब्रांच ने किया “बुक्स, ब्रूज़ और ब्रिलियंट कन्वर्सेशन” नेटवर्किंग इवेंट का आयोजन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अनन्या पांडे ने किया एनआईएफ ग्लोबल बांद्रा कैंपस का उद्घाटन, युवा डिजाइनरों को किया प्रेरित
entertainment
October 11, 2026
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया ‘गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट’ का दमदार ट्रेलर; मास्टरजी के समर्थन में एकजुट हुआ पूरा बॉलीवुड
entertainment
October 11, 2026
नवरात्रि के प्रथम दिवस नवाह्निक अनुष्ठान का शुभारंभ एवं गृहशांति के लिए नवग्रहों की महत्ता पर विशेष कार्यशाला आयोजित
social
October 11, 2026
तेरापंथ समाज जोगेश्वरी की गुरुदर्शन यात्रा सा आनंद सम्पन्न
social
October 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?