कप्तानगंज (बस्ती)। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती विकासखंड सल्टौआ गोपालपुर न्याय पंचायत आमा ग्राम पंचायत टिनिच शुक्ल सुल्तानपुर के अंतर्गत अंबेडकर पार्क मेंं डॉ भीमराव अंबेडकर बुद्ध विहार समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि वि.क्षे. कप्तानगंज विधायक माननीय श्री कविंद्र उर्फ़ अतुल चौधरी जी भी उपस्थित रहे। अंबेडकर पार्क का निरीक्षण भी विधायक द्वारा किया गया। विधायक जी द्वारा अंबेडकर पार्क के विकास के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एडवोकेट बुद्धि प्रकाश जी एवं भीम आर्मी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमलेश सचान जी भी उपस्थित रहे। तमाम वरिष्ठ वक्ताओं ने बाबा साहब के व्यक्तित्व संविधान निर्माण राष्ट्रीय योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री राम कुमार चौधरी जी द्वारा किया गया जबकि कार्यक्रम का संचालन आयोजक प्रेम प्रकाश गौतम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि ग्राम प्रधान रामदीन शुक्ला, बीडीसी सदस्य भगवान शुक्ला, कमेटी सदस्य श्याम लाल चौधरी, रक्षा राम पूर्व प्रधान, ज्ञानदास, डॉक्टर दुर्गेश कुमार, कोटेदार रंजन कुमार कनौजिया, गिरधारी, प्रधानाचार्य जोखूराम सहित क्षेत्र की तमाम सम्मानित जनता उपस्थित रही ।
ग्राम पंचायत टिनिच शुक्ला के सुलतानपुर में मनाई गई अंबेडकर जयंती

