सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: श्वेता सरगम और उजाला यादव का मगही गीत ‘यरवा खा लेलकौ जहरवा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

श्वेता सरगम और उजाला यादव का मगही गीत ‘यरवा खा लेलकौ जहरवा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

Last updated: April 18, 2025 2:04 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

पॉपुलर सिंगर श्वेता सरगम और क्यूट एक्ट्रेस उजाला यादव की जोड़ी में मगही गीत ‘यरवा खा लेलकौ जहरवा’बवर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ने रिलीज किया है। इस गाने को सुरीली आवाज में गाकर श्वेता सरगम ने सबका दिल जीत लिया है। वहीं इस गाने में अदाकारा उजाला यादव अपने मनमोहक अदाकरी से सबको दीवाना बना रही हैं। यह गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। यह मगही सांग प्रेमी-प्रेमिका पर आधारित है, जिसमें प्रेमी को प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़े जाने पर बहुत मारा पीटा जाता है, जिसकी वजह से वह जहर पीकर अपनी जान दे देता है।
इस सांग के वीडियो में दिखाया गया है कि जब उजला यादव को पता चलता है कि उसका प्रेमी अवनीश आर्या ने जहर खा लिया है तो वह आखिरी बार देखने जाना चाहती है मगर उसकी माँ उसे नहीं जाने देती है तो वह अपनी मम्मी से कहती है कि…
‘आखरी बेरी देखि चाही गे चेहरवा गे, कि मइया हमर यरवा खा लेलकौ जहरवा गे, देइ देलकौ जवाब डाक्टरवा गे, कि मइया हमर यरवा खा लेलकौ जहरवा गे…’

https://youtu.be/vz6uE56_nzw?si=S6pV1mGPpfcOhA-E

इस सांग को लेकर सिंगर श्वेता सरगम ने कहा कि ‘मेरी आवाज में गाया हुआ मगही गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ है, जिसे लेकर मैं बहुत खुश हूं। इसके लिए रत्नाकर कुमार सर को वेरी-वेरी थैंक्यू सो मच, उनकी पहल से अब भोजपुरी के साथ-साथ मगही में भी मेरी आवाज में श्रोताओं को गाना सुनने को मिलेगा। इस गाने को पसंद करने के लिए सभी श्रोताओं को दिल से धन्यवाद देती हूं।’
वहीं एक्ट्रेस उजाला यादव ने कहा कि ‘मगही में आया मेरा यह सांग मेरे दिल के बहुत करीब है। इस गाने में अदाकारी करके मुझे बहुत अच्छा लगता है। इतना अच्छा सांग बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूं। अब मगही के ऑडियंस भी मुझसे कनेक्ट हो जायेगें। इस गाने को अपना प्यार देने के लिए सभी ऑडियंस को दिल से थैंक्यू!’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत मगही गीत ‘यरवा खा लेलकौ जहरवा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर श्वेता सरगम ने गाया है। इस गाने में अदाकारा उजाला यादव ने अदायगी करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया है। उनके प्रेमी की भूमिका अभिनेता अवनीश आर्या ने निभाया है। इस गाने को गीतकार ओमकांत जी ने लिखा है, जबकि संगीतकार अंकित अहीर ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडीटर आलोक गुप्ता है। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सोनू सूद ने रिलीज किया अर्जुन राज की फिल्म “खेल पासपोर्ट का” का फर्स्ट लुक पोस्टर मुंबई में
Next Article ममता बनर्जी की अपील खारिज कर दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद की यात्रा गए राज्यपाल सीवी आनंद

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दिल्ली में पत्रकारों से दुर्व्यवहार के विरोध में बस्ती में प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
state
October 12, 2026
हनुमान की अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई की शुरुआत, जिओहॉटस्टारने जारी किया ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 7 का ट्रेलर
entertainment
October 12, 2026
तापसी पन्नू ने ‘गांधारी’ की ग्लोबल कामयाबी पर तोड़ी चुप्पी, खुद स्टंट करने पर भी की खुलकर बात
entertainment
October 12, 2026
केरल विधानसभा में लाया जा सकता है CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव
national
October 12, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?