संजय मिश्रा, ज़रीना वहाब, प्रशांत नारायणन, नीरज चौहान महेश मांजरेकर और भूमिका गुरुंग जैसे कलाकारों से सजी फिल्म ‘द सीक्रेट ऑफ देवकाली’ भी 18 अप्रैल 2025 को थिएटर में रिलीज हो रही है। मुंबई में फ़िल्म का प्रेस कान्फ्रेंस आयोजित किया गया इस अवसर पर संजय मिश्रा, नीरज चौहान महेश मांजरेकर और भूमिका गुरुंग ने मीडिया को संबोधित किया और फिल्म से जुड़े कुछ अनसुने किस्से शेयर किए।
संजय मिश्रा ने कहा कि इस फिल्म मे मैं एक ऐसे लुक मे हूं जैसे अवतार मे दर्शकों ने मुझे कभी नहीं देखा है. लंबे बाल वाला यह अवतार निर्देशक नीरज चौहान की सोच है, उन्होंने हर किरदार को एक अलग ही गेटअप दिया है. सिनेमा मेकिंग को लेकर उनका जोश और एनर्जी लेवल कमाल का है और मुझे इसी बात ने इस पिक्चर का हिस्सा बनने पर मजबूर किया।
अभिनेता और निर्देशक नीरज चौहान का कहना है कि ‘द सीक्रेट ऑफ देवकाली एक अलग जॉनर की फिल्म है जिसके अनोखे विषय और कॉन्सेप्ट को लेकर हम सब बहुत कॉन्फिडेंट हैं. आज के दर्शक कुछ नया कंटेंट देखना चाहते हैं. हमारी फिल्म संस्कृति और प्रकृति के संरक्षण की महत्वपूर्ण बात करती है. दर्शकों को एक अलग दुनिया में लेकर जाएगी और उनके दिल को कहीं टच भी करेगी।
टीवी स्टार भूमिका गुरुंग फिल्म द सीक्रेट ऑफ देवकाली के द्वारा फिल्मों में डेब्यू करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से स्टार के बजाय ऐक्टर की दीवानी रही हूँ और संजय मिश्रा मेरे उन पसन्दीदा अभिनेताओं में से हैं जिनके साथ स्क्रीन शेयर करना एक सपना रहा है. इस फिल्म मे भले ही उनके साथ मेरा एक सीन भी नहीं है मगर इस प्रेस कांफ्रेंस में उनके साथ बैठना मेरे लिए फैन मोमेंट है. फिल्म मे निर्देशक नीरज चौहान ने मुझे ऐसे रूप में पेश किया है कि दर्शक मुझे पहचान नहीं पाएंगे. फिल्म का सब्जेक्ट ऐसा है जो मन मस्तिष्क को छू लेगा।
निर्देशक और ऐक्टर नीरज चौहान ने बताया कि जब इंसान दिल से कुछ मांगता है तो वो मन्नत एक न एक दिन जरूर पूरी होती है. संजय मिश्रा का मैं हमेशा से प्रशंसक रहा हूं. उन के साथ एक शॉर्ट फिल्म काफी वर्षो पहले मैं करने वाला था मगर बात बन नहीं सकी और अब द सीक्रेट ऑफ देवकाली के माध्यम से मेरी वह ख्वाहिश पूरी हो गई है. फिल्म देखकर आपके मन में बेजुबान जानवरों के प्रति प्रेम, दया और सहानुभूति की भावनाएं जाग जाएंगी जो इस पिक्चर को बनाने का लक्ष्य है।
चौहान प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी फ़िल्म का निर्माण नीरज चौहान, प्रिंस चैहान ने किया है जबकि सह निर्माता धर्मेन्द्र जॉली, घनश्याम चावड़ा और विवेक ताम्रकार एवं राइटर और क्रिएटिव डायरेक्टर नेहा सोनी हैं। मथुरा, वृंदावन, सूरत जैसी लोकेशन पर शूट की गई यह फ़िल्म 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में आ रही है।
संजय मिश्रा, नीरज चौहान और भूमिका गुरुंग ने फ़िल्म को किया प्रमोट

