सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: करिश्मा करने वाले पहले एशियाई गेंदबाज बने जसप्रीत बुमराह
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

करिश्मा करने वाले पहले एशियाई गेंदबाज बने जसप्रीत बुमराह

Last updated: December 28, 2018 6:36 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली सिर्फ 151 रनों पर सिमट गई। भारत को इस लिहाज से पहली पारी के आधार पर 292 रनों की विशाल बढ़त हासिल हुई। भारत ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी सात विकेट पर 443 के स्कोर पर घोषित कर दी थी।
भारत की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 33 रन देकर छह विकेट लिए। अपने इस प्रदर्शन के साथ ही बुमराह ने वह उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली जो उनसे पहले कोई और एशियाई गेंदबाज हासिल नहीं कर पाया था।
इस साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले बुमराह ने अपने पहले ही टेस्ट में पारी में पांच विकेट लेकर भारत की जीत में अहम रोल निभाया था। इस साल अपना नौवां टेस्ट मैच खेल रहे बुमराह ने अभी तक 45 विकेट लिए हैं। वह इस साल सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। साउथ अफ्रीका के कागिसो रबाडा 52 विकेटों के साथ टॉप पर हैं। वहीं मोहम्मद शमी ने भी 45 विकेट लिए हैं लेकिन यह उनका 12वां टेस्ट मैच है।
2018 में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले बोलर (बॉ़क्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन तक आंकड़े)

बोलर मैच विकेट पारी में बेस्ट मैच में बेस्ट पारी में 5 विकेट मैच में 10 विकेट
कागिसो रबाडा (साउथ अफ्रीका) 10* 52 6/54 11/150 2 1
दिलरुआन परेरा (श्री लंका) 11* 50 6/32 10/78 3 1
नाथन लायन (ऑस्ट्रेलिया) 10* 49 6/122 8/106 2 0
जसप्रीत बुमराह (भारत) 9* 45 6/33 7/111 3 0
मोहम्मद शमी (भारत) 12* 45 6/56 6/54 2 0

बुमराह एक ही कैलेंडर ईयर में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका में पारी में पांच विकेट लेने वाले वाले पहले एशियाई बोलर बन गए। भारत के लिए अच्छी बात यह है कि भारत ने इससे पहले के दोनों अवसरों पर जीत हासिल की है। इससे पहले उन्होंने इस साल जनवरी में साउथ अफ्रीका के जोहानसबर्ग मैदान पर खेले गए मैच में उन्होंने साउथ अफ्रीका की पहली पारी में 54 रन देकर पांच विकेट लिए थे।

इस मैच में भारत को 58 रनों से जीत मिली थी। भारत इस मैच में अपनी पहली पारी में सिर्फ 187 रनों पर ऑल आउट हो गया था जवाब में बुमराह की धारदार गेंदबाजी ने साउथ अफ्रीका को बड़ी बढ़त हासिल करने से रोका था। दूसरी पारी में भारतीय टीम 247 रनों पर ऑल हो गई थी और मोहम्मद शमी ने पांच विकेट लेकर भारत की जीत सुनिश्चित की थी।

इसके बाद इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले गए मैच में बुमराह ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में 85 रन देकर पांच विकेट लिए थे। इंग्लैंड के सामने 521 रनों का लक्ष्य था और उसकी पूरी टीम 317 रनों पर सिमट गई थी। भारत ने यह मैच 203 रनों से जीत हासिल की थी। इससे पहले, भारत ने इस मैच में भारत ने अपनी पहली पारी में 329 रन बनाए थे जिसके जवाब में हार्दिक पंड्या के 5 विकेट की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को सिर्फ 161 रनों पर समेट दिया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चॉकलेट पराठा रेसिपी
Next Article ‘आप’ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने बनाई भाजपा को टक्कर देने की रणनीति

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बदायूं में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्रशासन को शांतिपूर्ण और उचित समाधान निकालना चाहिएः मायावती
state
August 26, 2026
त्योहारों पर बढ़ती महंगाई से आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ा : खरगे
national
August 26, 2026
बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय उदयपुर द्वारा हीरक जयंती के उपलक्ष्य में ‘स्पंदन’ वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
state
August 26, 2026
मॉन्सर इंडिया ने विले पार्ले स्पोर्ट्स क्लब के साथ मिलकर 150+ महिलाओं के साथ दही हांडी 2026 के लिए मिलाया हाथ
Mumbai / Maharshtra
August 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?